{"_id":"6ab043cc677e891b9c06390a","slug":"both-pillars-of-the-new-bridge-at-bhakra-dam-cracked-rampur-news-c-282-1-smbd1025-180551-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भाखड़ा डैम के नए पुल के दोनों पिलर दरके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भाखड़ा डैम के नए पुल के दोनों पिलर दरके
Mon, 21 Sep 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। भाखड़ा डैम पर बने नए पुल की हालत कितनी खतरनाक हो चुकी है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुल के दूसरे सिरे पर बने पिलर का जोड़ पूरी तरह से फट चुका है। पिलर और दीवार के बीच कई इंच का गैप बन गया है और कंक्रीट उखड़कर नीचे गिर रही है।
पिलर से एप्रोच अलग होती दिख रही है। इसी पुल के दूसरे छोर के पिलर में भी दरारें आ चुकी हैं। करीब 16 साल पहले बना यह पुल अब दोनों सिरों से दरकने लगा है।
पहले एक पिलर में ऊपर से नीचे तक लंबी दरार आई थी, अब दूसरे पिलर में भी यही हालत है। पिलर की पकड़ दीवार से छूट रही है और तार के सहारे टिका है। नीचे कूड़ा-कचरा और मलबा पड़ा है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि पुल के दोनों सिरों पर बने पिलरों और एप्रोच में दरार आने से पुल बेहद खतरनाक स्थिति की तरफ पहुंच रहा है। यह पुल रामपुर-रुद्रपुर मुख्य राजमार्ग का पुल है, जो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दो प्रदेशों को जोड़ता है। रोजाना इस पुल से हजारों गाड़ियां, स्कूली बसें और पहाड़ पर जाने वाले पर्यटकों के वाहन गुजरते हैं। भारी वाहन गुजरते समय पुल में कंपन महसूस होता है।
लोगों में आक्रोश है कि इतनी खतरनाक स्थिति के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी इस पुल के पिलरों में आई दरारों के प्रति गंभीर नहीं हैं। मौके पर न तो कोई बैरीकेडिंग की जा रही है और न ही भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन व विभाग को शायद किसी अनहोनी का इंतजार है। नागरिकों की मांग है कि हादसे से पहले ही पुल की मरम्मत कराकर लोड टेस्ट कराया जाए।
एसडीएम आनंद कुमार कनौजिया का कहना है कि पिलरों में आई दरारों के बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को बता दिया गया है। विभाग जल्द जांच कर मरम्मत कराएगा।