{"_id":"61882e35ec3f4d686116e8c0","slug":"booths-are-buzzing-in-the-city-there-is-a-competition-to-become-a-voter-rampur-news-mbd4086914195","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बूथ रहे गुलजार, मतदाता बनने के लिए मची रही होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बूथ रहे गुलजार, मतदाता बनने के लिए मची रही होड़
विज्ञापन
स्वार में बूथ का निरीक्षण करते एसडीएम सचिन राजपूत। संवाद
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लिहाजा, उत्तर प्रदेश में भी जोरशोर से काम शुरू हो गया है। इसके तहत रामपुर में रविवार को पूरे जिले में बूथवार शिविरों का आयोजन किया गया। ऐसे में सुबह दस बजे ही सभी बीएलओ अपने अपने बूथ पहुंच गए। इसके बाद लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ।
कोई मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार का नाम चेक करने के लिए बूथ पर आ गया, तो कोई अपने परिवार के नए सदस्यों के वोट बनवाने के लिए आ गया। इस बीच ऐसे युवा भी काफी तादात में नजर आए, जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और मतदाता बनकर राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देना चाहते हैं। रामपुर के रजा इंटर कालेज, जिला पंचायत समेत सभी बूथों पर यही हाल रहा। दढ़ियाल में किसान सेवा सहकारी समिति और जिला सहकारी बैंक के बूथ संख्या 236, 237, और 238 पर लोग अपना वोट देखने और नया वोट बनवाने के लिए पहुंचे। मसवासी में मतदाता सूची में नाम सम्मलित कराने एवं मतदाताओं की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए नगर सहित भूबरा, चाऊपुरा के परिषदीय विद्यालयों में कैंप लगाए गए। बीएलओ व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां निर्धारित समय पर कैंप में पहुंच गईं और कामकाज में जुट गईं। बिलासपुर, शाहबाद, मिलक, स्वार और टांडा क्षेत्रों में भी बीएलओ ने अपने अपने बूथ पर वोट बनवाने एवं मतदाताओं की अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए फार्म भरवाए।
-
-हम अपना वोट बनवाने के लिए बूथ पर आए थे। सोचा शिविर लगा है, जिसमें सभी काम आसानी से हो जाएंगे। हमने अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने एवं पहचान पत्र जारी कराने के लिए फार्म भर दिया। बीएलओ नेपाल सिंह ने पूरी प्रक्रिया संपन्न कराईं। बीएलओ की सक्रियता की वजह से बेहद आसानी के साथ काम हो गया। सभी को इसी तरह से जनता का सहयोग करना चाहिए। -फराज हसन, बिलासपुर।
विज्ञापन
-
-अब तक हमारा वोट नहीं था, क्योंकि हमारी उम्र कम थी। किन्तु, अब हमारी उम्र पूरी हो गई है, जिसके चलते हमने अपना वोट बनाने के लिए आवेदन कर दिया है। बीएलओ ने भी इसमें पूर्ण सहयोग किया। अब मतदाता सूची में नाम शामिल होने के बाद हम अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, ताकि लोकतंत्र में हमारा योगदान भी सुनिश्चित हो सके। -अमित कुमार, नालापार, शाहबाद।
-
-हमने अपने बेटों की शादियां इसी साल जून माह में की थीं। हमारे घर में दो बहुएं आई हैं, जिनमें एक मुरादाबाद और एक पीलीभीत के बीसलपुर की रहने वाली हैं। ऐसे में अब हम अपनी दोनों बहुओं के वोट रामपुर में बनवाना चाहते हैं, जिसके लिए दोनों बहुओं के फार्म जमा किए थे। ऐसे में आगामी चुनाव में उनकी बहुएं भी अपने मत का प्रयोग कर सकेंगी। -माधव गुप्ता, वीआईपी कालोनी, रामपुर।
-
-हम बूथ पर अपने वोट चेक करने के लिए आए थे। पिछली बार हमने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, लेकिन अब देख रहे हैं कि मतदाता सूची में हमारा नाम ही नहीं है। यही नहीं हमारे पूरे परिवार के नाम कटे हुए हैं। ऐसे में अब हम अपने परिवार के सभी सदस्यों के फार्म दोबारा भरकर बीएलओ को देंगे, ताकि हम लोग भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। -शारिब मियां, हाथीखाना, रामपुर।

पटवाई में अभियान के अंतर्गत बूथ पर वोट बनाते बीएलओ। संवाद- फोटो : RAMPUR