{"_id":"587532304f1c1b922bba7e09","slug":"booth-will-watched-by-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरों के जरिए बूथों पर रहेगी नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरों के जरिए बूथों पर रहेगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल में रूट मार्च करते पुलिस और सीआरपीएफ के जवान। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के 232 संवेदनशील बूथों पर आयोग की पैनी नजर टिक गई है। चुनाव आयोग इन बूथों पर तीसरी आंख के जरिए नजर रखेगा। इसको लेकर चुनाव आयोग ने इन बूथों की सूची तलब कर ली है। आयोग सूचना एवं विज्ञान केंद्र के माध्यम से इन बूथों का सीधा प्रसारण कराएगा।
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी बूथ पर किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए आयोग ने प्रशासन को सख्त हिदायत दी है कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी निगाह रखी जाए। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आयोग ने ऐसे बूथों का लाइव प्रसारण कराने के आदेश दिए हैं,जहां पर गड़बड़ी की संभावना है। बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स लगाने के साथ ही इन बूथों पर बेव कैमरे लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
साफ किया गया है कि इन बूथों पर कैमरे लगाकर यहां पर इसका सीधा प्रसारण कराया जाए। इस आदेश के बाद प्रशासन ने जिले के 232 बूथों को चिह्नित करते हुए इनका सीधा प्रसारण कराने का फैसला लिया है। प्रशासन हालांकि इन बूथों की संवेदनशीलता को दूर करने में लगा हुआ है,लेकिन वेब कास्टिंग के जरिए इन बूथों का सीधा प्रसारण कराने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए कैमरों की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही नेट की कनेक्टिवटी को भी सुधारे जाने की बात कही जा रही है।