फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Body of woman who drowned in Ramganga found after 24 hours; son's wedding scheduled for two months later.

Rampur News: रामगंगा में डूबी महिला का 24 घंटे बाद मिला शव, दो माह बाद होनी है बेटे की शादी

Fri, 04 Sep 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 04 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Body of woman who drowned in Ramganga found after 24 hours; son's wedding scheduled for two months later.
सैफनी। दो माह बाद जिस घर में बेटे की शादी की खुशियां आनी थीं, वहां अब मातम पसरा है। थाना क्षेत्र के दुली का धर्मपुर गांव में गृहक्लेश के बाद रामगंगा में डूबी 48 वर्षीय महिला सर्वेश का शव बृहस्पतिवार शाम मझर घाट के पास से मिला। पीएसी मुरादाबाद के राहत दल ने करीब 24 घंटे की तलाश के बाद शव खोज निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी छत्रपाल के अनुसार, बुधवार सुबह बेटी सलोनी को डांटने को लेकर पत्नी सर्वेश से विवाद हुआ था। विवाद के बाद नाराज सर्वेश शाम करीब पांच बजे पशुओं के लिए चारा लेने की बात कहकर घर से निकल गई। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह रामगंगा के किनारे सर्वेश के कपड़े और चप्पल मिलने पर परिजनों को नदी में डूबने की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीएसी के राहत दल को बुलाया। टीम ने नदी में तलाश शुरू की। कई घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब चार बजे मझर घाट के पास सर्वेश का शव तलाश कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश के चार बच्चे हैं। परिवार में तीसरे नंबर के बेटे का विवाह करीब दो माह बाद होना है। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीओ देवकीनंदन ने बताया कि गृहक्लेश के बाद महिला बुधवार शाम पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान बृहस्पतिवार को उसका शव रामगंगा से मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed