फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   block pramukh election

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आठ को नामांकन, दस को होगा मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
block pramukh election
रामपुर। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद (ब्लॉक प्रमुख) के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से भी चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत आठ जुलाई को नामांकन होंगे, जबकि दस जुलाई को मतदान एवं मतगणना होगी। चुनाव की प्रक्रिया संबंधित विकास खंड कार्यालय में संपन्न होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए भी अधिसूचना जारी कर दी। जिला स्तरीय चुनाव कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी कर दिया है। इसके तहत चुनाव की सभी प्रक्रियाएं संबंधित विकास खंड कार्यालय में होंगी। चमरौआ के लिए चमरौआ विकास खंड, मिलक के लिए मिलक विकास खंड, स्वार के लिए स्वार विकास खंड, बिलासपुर के लिए बिलासपुर विकास खंड, शाहबाद के लिए शाहबाद विकास खंड एवं सैदनगर के लिए सैदनगर विकास खंड में चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आठ जुलाई को पूर्वाहन 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नौ जुलाई पूर्वाहन 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी का समय रखा गया है। 10 जुलाई को पूर्वाहन 11 बजे से दोपहर तीन बजे से तक मतदान होगा, जबकि दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed