{"_id":"5795165b4f1c1bcc38c4bb94","slug":"blame-on-police-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
केमरी थाने में मौजूद लोगों की भीड़।
विज्ञापन
केमरी कस्बे में मुकदमा और कार्रवाई झेल रही पुलिस का कहना है कि वह तो जुआरियों को पकड़कर लाई थी और रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थाने से ही जमानत दे दी थी। उधर, मृत राइस मिल मालिक के घर वालों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला।
केमरी कस्बे में शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर मिलक रोड स्थित बंद पड़ी इंडिया राइस मिल में पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मोहल्ला माजुल्लानगर निवासी तौफीक व अबरार को जुआ खेलते पकड़ा। उनके कब्जे से 6700 रुपये बरामद किए। पुलिस का कहना है कि इस दौरान जुआरियों के दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस सभी जुआरियों को पकड़कर थाने ले आई और नामजद रिपोर्ट दर्ज कर थाने से ही जमानत दे दी।
उधर, राइस मिल स्वामी के भाई अमीर अहमद निवासी मोहल्ला माजुल्लानगर के मुताबिक पुलिस ने मिल में सो रहे उनके भाई जलील अहमद उर्फ लड्डन 55 वर्ष, जमशेद, महफूज हसन, कल्लू, सिराज अहमद, नियाज अहमद को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें उनके भाई लड्डन को राइफल व तमंचों की बटों से इतना पीटा कि वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। इसके बाद वह अपने भाई को रात में ही जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड्डन की मौत से राइस मिलर्स व तमाम लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा फैल गया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह केमरी चेयरमैन सलीम अहमद के साथ तमाम लोग थाने पहुंचे और पुलिस पर राइस मिल स्वामी लड्डन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जबकि थाना प्रभारी लक्ष्मीशंकर ने हंगामा करने वालों को काफी समझाने की कोशिश की, मगर हंगामा करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर जिले के कई थानों की पुलिस व आरपीएफ के जमान मौके पर पहुंच गए।
प्रभारी डीएम अमित किशोर, एसपी संजीव त्यागी, एएसपी मोहम्मद तारिक, एडीएम मदन सिंह गर्ब्याल आदि अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। डीएम व एसपी ने मृतक पक्ष से वार्ता करके आश्वासन दिया कि वह दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रहे हैं। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दरोगा रहमत अली, बविंद्र सिंह, सिपाही सरताज, मारुफ, चीमा व दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। एसपी ने सभी सातों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।