फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   blame decide on azajm kha in yateemkhana issue

सपा नेता आजम खां पर डूंगरपुर के तीन और यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में आरोप तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
blame decide on azajm kha in yateemkhana issue
रामपुर। सपा नेता आजम खां की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। अब उनके खिलाफ दर्ज डूंगरपुर बस्ती प्रकरण के तीन और यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) ने आरोप तय कर दिए हैं। अब इन मामलों में 20, 21, 22 और 25 जुलाई को गवाहों को तलब करते हुए सुनवाई के लिए तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाली रूबी, साजिया और शकील अहमद ने ये आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए थे कि आजम खां के इशारे पर उनसे मारपीट, लूटपाट कर उनके मकानों को जेसीबी ध्वस्त कर दिया गया। जिसमें आजम खां, उनके मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, ठेकेदार बरकत अली, जिबरान समेत कई सपाई आरोपी हैं। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मामलों में भी आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में सुनवाई हुई। इस दौरान सपा नेता आजम खां सहित सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट ने डूंगरपुर प्रकरण के तीनों और यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में आरोप तय कर दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने गवाहों को तलब कर लिया है। अब कोर्ट इन मामलों में 20, 21, 22 और 25 जुलाई को सुनवाई करेगी। कोर्ट कार्यवाही के दौरान अब्दुल्ला आजम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed