फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP will share the grief of families in trouble due to Corona: Swatantradev Singh

कोरोना की वजह से संकट में आए परिवारों का दुख बांटेगी भाजपा: स्वतंत्रदेव सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
BJP will share the grief of families in trouble due to Corona: Swatantradev Singh
रामपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है कि कोरोना महामारी से बहुत से लोगों की असामयिक मौत हो गई। कई परिवारों के मुखिया चले गए। कई बच्चों के माता-पिता का निधन हो गया। ऐसे सभी लोगों का दुख बांटने की कोशिश भाजपा करेगी। भाजपा के सांसद, विधायक, मंत्री और पदाधिकारी ऐसे लोगों के घर जाएंगे और सरकार की योजनाओं से उनकी मदद कैसे की जा सकती है इस बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार को रामपुर में पार्टी के उन कार्यकर्ताओं के घर पर शोक व्यक्त करने आए थे, जिनका पिछले दिनों निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता का निधन हो गया है उनके पढ़ाई के साथ-साथ अन्य व्यवस्था सरकार करेगी। ऐसे बच्चों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से भी अपील की कि ऐसे परिवारों की मदद को आगे आएं। इससे पहले उन्होंने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह राणा के निवास स्थान पर शोक व्यक्त करने गए। राणा का पिछले दिनों निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा के जिला मंत्री रहे कपिल गुप्ता के आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। पिछले दिनों कपिल गुप्ता और उनके पिता का निधन हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से कपिल गुप्ता की बच्चियों की पढ़ाई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके बाद वो विधायक राजबाला के निवास स्थान पर पहुंचे। राजबाला के ससुर का पिछले दिनों निधन हो गया था। यहां उन्होंने राजबाला के ससुर के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद वो भाजपा के मंडल महामंत्री बाबू राम सैनी के आवास पर भी शोक व्यक्त करने गए। सैनी का भी पिछले दिनों निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। इस मौके पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पैक्सफेड चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद, काशीराम दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर, मोहन लाल सैनी, जिला पंचायत सदस्य ख्याली राम लोधी, कपिल आर्या, अशोक विश्नोई, हरीश गंगवार, मोहन लोधी, अनुज सक्सेना, पंकज लोधी, चित्रक मित्तल, महेश मौर्य, राजकुमार चौहान, अर्जुन रस्तोगी, आकाश सक्सेना, विवेक रुहेला, कुंवर बहादुर राजपूत और अमित दिवाकर सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

ख्यालीराम लोधी से जिपं अध्यक्ष के चुनाव को लेकर की चर्चा
रामपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अपने रामपुर दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशी ख्याली राम लोधी से भी कुछ देर के लिए चर्चा की। ख्याली राम लोधी ने उनको जिला पंचायत के समीकरण से अवगत कराया। उनको आश्वस्त किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा आसानी से बहुमत हासिल कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed