फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP leaders did not reach to record statement against Aziz Qureshi

अजीज कुरैशी के खिलाफ बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे भाजपा नेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders did not reach to record statement against Aziz Qureshi
रामपुर। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह के आरोप में दर्ज हुए मुकदमे में विवेचना शुरू हो गई है। मंगलवार को वादी भाजपा नेता आकाश सक्सेना के बयान दर्ज होने थे, लेकिन वादी आकाश सक्सेना की एक अन्य मामले में कोर्ट में मौजूदगी तय होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके। अब बुधवार को बयान दर्ज कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी शनिवार चार सितंबर की रात सपा सांसद आजम खां के घर आए थे। जहां पर उन्होंने आजम खां के परिजनों से मुलाकात की थी। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उनके बयानों को आधार बनाते हुए भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने राजद्रोह समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को वादी आकाश सक्सेना के बयान दर्ज करने थे, लेकिन कोर्ट में तारीख की वजह से वो नहीं आ सके। वहीं पुलिस मामले में वादी के बयान दर्ज करने के बाद उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों की जांच भी शुरू कर देगी। वादी आकाश सक्सेना ने बताया कि कोर्ट में तारीख की वजह से मंगलवार को वो बयान दर्ज नहीं करा सके थे। पुलिस के आने पर वो बयान दर्ज करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed