फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader uma bharti told

एक-दूसरे के नहीं हुए तो जनता के क्या होंगे बाप-बेटे _ उमा भारती

Fri, 06 Jan 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  / सैदनगर/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो  / सैदनगर/रामपुर Updated Fri, 06 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने समाजवादी पार्टी के सियासी संग्राम पर तंज कसते हुए कहा कि जो बाप-बेटे एक दूसरे के नहीं हुए वे जनता के क्या होंगे। सपा की कलह को उन्होंने यूपी में लोकतंत्र का अपमान करार दिया। उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर मायावती पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी से भारत में सबसे ज्यादा तकलीफ मायावती को हुई है। हमें इस बात का एहसास हुआ, क्योंकि उनके नोट तहखाने में बंद हैं। सरकार भ्रष्टाचारियों और चोरों के साथ सख्ती से निपटेगी।      

वे गुरुवार को चमरौवा विधानसभा क्षेत्र के दिलपुरा गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित जनसभा में बेटियों का हौसला बढ़ाया तो समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर बारी-बारी से निशाना साधा। सपा के परिवार विवाद पर उन्होंने कहा कि यह कैसा समाजवाद है। जहां बेटा बाप का नहीं है और बाप बेटे का नहीं है। सभी को कुर्सी की चिंता है। कौन मुख्यमंत्री बनेगा और कौन मंत्री। इसी को लेकर झगड़ा चल रहा है। सपा परिवारवाद की पार्टी है।  उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी से सबसे ज्यादा परेशानी देश में बसपा सुप्रीमो मायावती को हुई है। हमें इस बात का अहसास है कि उनके नोट तहखाने में बंद हैं। कहा कि मायावती के भाई को तकलीफ हुई तो वे इसे राजनीति से प्रेरित बताती हैं। अब अगर नेता का भाई-भतीजा चोर होगा, तो क्या उसे छोड़ दिया जाएगा। अगर किसी ने लूट की है तो उसे जेल जाना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस में नेता अलग और वक्ता दूसरा होता है। दस साल के लिए तो हिमयुग आ गया था। राहुल गांधी तो कई बार समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र को फाड़ने के फेर में अपने ही भाषण की स्क्रिप्ट तक को फाड़कर फेंक चुके हैं। कहा- सोनिया गांधी ने सर्वे कराया था मुसलमानों की खुशहाली को लेकर सर्वे किया, लेकिन पता लगा कि यूपी के मुसलमान सबसे ज्यादा पीड़ित हैं और मोदी के राज में गुजरात के मुसलमान सबसे ज्यादा खुशहाल हैं। इस सर्वे के बाद फाउंडेशन के अध्यक्ष को हटा दिया गया था। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर में आज भी लोग अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहे हैं। उनके एक भाई की सबसे ज्यादा 10000 रुपये प्रतिमाह आमदनी है और उनकी एक भाभी आज भी दूसरों के घर में काम करती है। उन्होंने दहेज प्रथा और भ्रूण हत्या को लेकर भी लोगों को जागरूक किया और कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है। इसके लिए जरूरी है कि किसान के खेत में हरियाली, युवाओं के हाथ में रोजगार हो। इससे पहले यहां आई बेटियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, क्षेत्रीय महामंत्री सूर्य प्रकाश पाल, पूर्व विधायक काशीराम, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना,  श्याम लाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मुन्नी गंगवार, डौली रंधावा, जुगेश चंद्र अरोड़ा, मोहन लाल सैनी, मोहन लोधी, नीलम गुप्ता, लक्ष्मी सैनी, महेश मौर्य, ख्याली राम लोधी, अभय गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, सुभाष भटनागर, राजीव मांगलिक, अनिल वशिष्ठ, राम सिंह लोधी, डा.रूप बंसत, अनुराग शर्मा, महेंद्र सिंह लोधी, मोहित मेहरोत्रा, देवेश गुप्ता, राजू सुमन, रवेंद्र गुप्ता, पंकज लोधी, प्रेमपाल सैनी, फरहत अली खां आदि मौजूद रहे। संचालन युवा मोर्चा के नेता अवधेश शर्मा ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed