फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader reached in rampur

Rampur News: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पहुंचे रामपुर, हुआ स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
bjp leader reached in rampur

विज्ञापन
रामपुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया मंगलवार को रामपुर पहुंचे। क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामपुर पहुंचे सिसोदिया का कार्यकर्ताओं ने मुराबाद-बरेली हाईवे के जीरो प्वाइंट पर स्वागत किया। इसके बाद वह पार्टी कार्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने पदाधिकारियों को चुनाव से संबंधित टिप्स दिए। कहा कि रामपुर का यह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए उनसे सहयोग प्राप्त करें। उन्होंने पूरी सक्रियता के साथ महिला टीम को भी क्षेत्र में भ्रमण करने और घर घर संपर्क करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बहुत सक्रिय जुझारू निष्ठावान है । कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही भाजपा आज देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि कहीं चूक ना हो जाए समय अभाव के कारण यदि प्रत्याशी घर-घर नहीं पहुंच पाता है तो कार्यकर्ता अवश्य संपर्क करें। बैठक का संचालन महामंत्री अशोक विश्नोई ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता ने चुनाव से संबंधित प्रगति से अवगत कराया और उन्हें आश्वस्त किया कि रामपुर का चुनाव अवश्य जीतेंगे। बैठक में सुभाष भटनागर. देवकरण गंगवार, रविंद्र सिंह रवि. सतनाम सिंह, हंसराज पप्पू, राजीव मांगलिक, जयपाल सिंह यादव, अनुज सक्सेना मोहन लोधी , पंकज लोधी,पंकज अग्रवाल ,संजय पाठक, प्रमोद आहूजा, देवेश गुप्ता, कमल सक्सेना और विवेक रोहेला सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed