फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader nakvi told

हुनर हाट के जरिए देश के साढ़े सात लाख दस्तकारों और शिल्पकारों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
bjp leader nakvi told
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हुनर हाट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी-स्वावलंबन और वोकल फॉर लोकल के अभियान को मजबूती देने के साथ-साथ स्वदेशी दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार देने और उनके शानदार हस्तनिर्मित उत्पादों को बाजार मुहैया कराने का एक प्रामाणिक प्लेटफॉर्म साबित हुआ है।
विज्ञापन

हुनर हाट के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले 75 हुनर हाट के जरिए सात लाख 50 हजार दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और रोजगार के मौकों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। देश भर में आयोजित हो रहे हुनर हाट में विश्वकर्मा वाटिका में देश के शिल्पकारों, मूर्तिकारों, संगतराशों, लोहार, बढ़ई, माटी कला, स्वर्ण-कांस्य, कांच, ब्रास कला आदि जैसे सैकड़ों परंपरागत कार्यों से लोग जीवंत रूबरू होंगे।
विज्ञापन

ऐसी पहली विश्वकर्मा वाटिका रामपुर के हुनर हाट में लगाई गई है। हुनर हाट में कबाड़ से कमाल को प्रोत्साहित करते हुए फेंक दिए जाने वाले लोहे, रबर, प्लास्टिक, कपड़े, शीशे, पीतल, तांबा, सेरेमिक, लकड़ी आदि से निर्मित सामग्री, हुनर हाट आने वाले लोग देख और खरीद रहे हैं। हुनर हाट में 30 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 700 दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर अपने स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादनों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के हर कोने के पारंपरिक विशिष्ट व्यंजनों का सेक्शन बावर्चीखाना में यहां आने वाले लजीज व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं। हुनर हाट में प्रतिदिन सांयकाल प्रसिद्घ कलाकार शानदार गीत-संगीत-गजल पेश करेंगे। रामपुर के बाद, 29 अक्तूबर से सात नवंबर को देहरादून, 12 नवंबर से 21 नवंबर के बीच लखनऊ, 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक हैदराबाद, 10 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सूरत एवं 22 दिसंबर 2021 से दो जनवरी 2022 तक नई दिल्ली में हुनर हाट का आयोजन होगा।

इसके अलावा हुनर हाट का आयोजन मैसुरू, गुवाहाटी, पुणे, अहमदाबाद, भोपाल, पटना, पुडुचेरी, मुंबई, जम्मू, चेन्नई, चंडीगढ़, आगरा, प्रयागराज, गोवा, जयपुर, बेंगलुरू, कोटा, सिक्किम, श्रीनगर, लेह, शिलांग, रांची, अगरतला एवं अन्य स्थानों भी पर होगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, हरियाणा से सांसद संजय भाटिया, हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, विधायक राजबाला, पैक्सफैड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की सचिव रेणुका कुमार एवं केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय एवं प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed