फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader kuwar basit told

मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर सरकार बनाने वाले आज खुद घर बैठ चुके हैं: बासित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
bjp leader kuwar basit told
रामपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा है कि मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर सरकार बनाने वाले अब खुद डर के मारे में घर में बैठ गए हैं। उनको भी पता चल गया कि अब उनके बरगलाने में कोई नहीं आने वाला है। मुसलमानों का आज हकीकत का पता चला गया है। उनको इस बात का अहसास हो गया है कि अब किसने वोट बैंक के रूप में उनका इस्तेमाल किया। यूपी के मुसलमान अब मोदी-योगी की विकास की नीतियों का साथ देकर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
विज्ञापन

वासित अली रविवार को मोहल्ला मजार खुर्मा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्षों से अपने अपने बूथों को मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि रामपुर उपचुनाव में वोटों की आंधी सुनामी बनेगी। बूथ जीतने वाले की ही चुनाव में जीत होगी। बूथ अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपने अपने बूथ को मजबूत करें। कार्यकर्ता एवं संगठन भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की सरकार ने जनहित की सैकड़ों योजनाओं पर काम किया है एवं निरंतर जन सामान्य की चिंता एवं उनके विकास एवं हित की योजनाएं बनाई जा रही है। रामपुर के विकास के लिए जनता को बहुत सोच समझकर निर्णय लेना है।बासित अली ने कहा कि सपा के इंजन में अब तेल नहीं बचा है, वहीं प्रदेश में भाजपा की बल इंजन की सरकार है विकास के भागीदार बनें देश को मजबूत करने के भागीदार बनें और जो लोग मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर सरकारें बनाते रहे अब वह लोग घर बैठ चुके हैं। आप लंबे समय से भाजपा की सरकार को देख रहे हैं। योजनाओं में अल्पसंख्यक समाज को बड़ी भागीदारी मिली है आपको। मोदी-योगी की नीतियों को सबका साथ सबका विकास के रूप में आगे बढ़ाना है। हमें मुख्यधारा में लाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो अल्पसंख्यक समाज पर विश्वास जताया है उस पर खरा उतरना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहा कि बीजेपी सरकार समाज के सभी जरूरतमंद वर्गों के लिए आशा की प्रतीक है, हर जरूरतमंद की आंखों में ख़ुशी और जिंदगी में खुशहाली सुनिश्चित की है। जिसमें मुसलमान की बराबर की हिस्सेदारी है। हमें यह समझने की जरूरत है की सरकार की सभी कल्याण कारी योजनायें हर एक भारतीय के लिए हैं। जो नरेंद्र मोदी के सब का साथ सब का विकास और सब का विश्वास की ओर बढ़ते कदम की निशानी है। भाजपा और मुसलमानों के बीच संबंधों के बारे में बहुत सारी गलत धारणाएं बनाई गई हैं। जिन्हें दूर किया जाना चाहिए । इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष वासिम ख़ान, उत्तर प्रदेश मुस्लिम पसमांदा कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष फैसल मुमताज, नसीम खान, डॉ. यामीन पाशा, इमरान पाशा, रानी ख़ान, राजू ख़ान, शाइस्ता बी, मुजम्मिल हुसैन, शाहिद खान, फैसल ख़ान, रियाज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed