फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader blamed azam khan

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने आजम पर साधा निशाना

Fri, 08 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 08 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
bjp leader blamed azam khan
रामपुर में शुक्रवार को केशव मौर्य को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में मिठाई बांटते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने नगर विकास मंत्री आजम खां पर निशाना साधा। उन्होंने आजम की ओर से राज्यपाल पर की गई टिप्पणी के मामले पर कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदेश उपाध्यक्ष शुक्रवार को रामपुर में थे। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि नगर विकास मंत्री की ओर से विधानसभा की कार्यवाही के दौरान राज्यपाल जो पर जो टिप्पणी की है, वो वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


उनको इस तरह की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। रामपुर में उद्यमियों पर की जा रही कार्रवाई पर कहा कि नगर विकास मंत्री उद्यमियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। रामपुर के उद्योग धंधों को चौपट किया जा रहा है। उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य के प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने का भी स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2017 के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


इसके तहत बूथ कमेटियों का गठन 15 अप्रैल तक पूरा करा लेने को कहा गया है। वहीं, क्षेत्रीय महामंत्री सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि मौर्य फूलपुर से सांसद हैं। उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा और मजबूत होगी। भारत भूषण गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, संजय चंद्रा, दिनेश शर्मा, महा सिंह राजपूत, छत्रपाल यादव, अवधेश शर्मा, अनुज सक्सेना, मोहन लोधी, देवेश गुप्ता, देवेंद्र सैनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी अजय तिवारी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का यह निर्णय सराहनीय है। इस दौरान ओमप्रकाश लोधी, गजराम सिंह, तुषार, हेमेंद्र, अरेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। वहीं, मिलक में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर खुशी जताई। राजीव सक्सेना कड़क, ब्लाक अध्यक्ष ऋषि पांडेय, प्रेमशंकर पांडेय, डा. चंद्र प्रकाश शर्मा, भागीरथ सिंह गंगवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed