{"_id":"62ab89a891e990098a4965bd","slug":"bjp-leader-bhupendra-singh-told-about-azajm-kha-rampur-news-mbd4316150151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां की हठधर्मिता ने जनता को चुनाव में झोंका : भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां की हठधर्मिता ने जनता को चुनाव में झोंका : भूपेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों से लेकर संगठन के बड़े पदाधिकारियों तक ने मोर्चा संभाल लिया है। बृहस्पतिवार को सरकार के तमाम मंत्रियों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाएं कीं। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां पर हमला बोला। कहा कि आजम खां की हठधर्मिता ने रामपुर को चुनाव में झोंका है।
पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने चमरौआ विधानसभा के क्षेत्रों में जनसभाओं एवं चौपालों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा के नुमाइंदे रहे आजम खां की हठधर्मिता ने जनता को चुनाव की आग में झोंका है। यह आप लोगों के गाढ़े पैसे की कमाई की बर्बादी है। आदत हो गई है कि उनके परिवार का ही कोई सदस्य ताकत में रहे। सांसद का चुनाव जीतने के बाद उन्हें ऐसी क्या आवश्यकता थी कि उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा। जनता में अपना प्रभाव डालने के लिए जनता के पैसे की बर्बादी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जनता के विकास की चिंता है और इन्हें अपने एवं परिवार के विकास की चिंता है। जनता इसे अच्छी तरह से समझ रही है।
वहीं, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने मिलक विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर जनहित के कार्यों में लगी हुई है। सरकार का पूरा फोकस गांव के विकास पर है। उन्होंने कहा कि बाप की संपत्ति बेची नहीं जाती। बाप की संपत्ति पर दुआओं के काम होने चाहिए। इसलिए, इसमें बड़े-बड़े अस्पताल, आईटीआई और मुस्लिम बच्चों के लिए कोचिंग क्लासेस चलवाकर आईएएस, आईपीएस बनाने का कार्य किया जाएगा। मदरसा शिक्षा को राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उर्दू फारसी अरबी की शिक्षा में कोई दिक्कत नहीं है। इसके साथ-साथ विज्ञान आदि की शिक्षा भी दी जाएगी। ये सरकार का विचार है।