रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंडल प्रशिक्षण स्वास्थ्य स्वयं सेवक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि भाजपा ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए जन जागरण के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जो प्रत्येक मंडल में आयोजित किए जाएंगे। इनमें कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल में स्वास्थ्य संबंधी टिप्स एवं स्वास्थ्य की जांच करेंगे। भाजपा जनता के स्वास्थ्य की भी पूरी चिंता करती है। सारे देश मे फ्री वैक्सीनशन चल रहा है और करीब 60 लाख नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त विभागों के संयोजकों एवं मोर्चा, प्रकोष्ठों के संयोजकों, सहसंयोजकों का सम्मान भी किया गया और कार्यकर्ताओं से परिचय भी कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने सभी नवनियुक्त संयोजकों, सहसंयोजकों का परिचय कराया। उनका स्वागत किया एवं उनको उनके दायित्व बताए और उनसे पार्टी के सभी कार्यक्रमों में सक्रियता से भाग लेने का आह्वान किया। सभी को अपने विभागों की सूची बनाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सुभाष भटनागर, रविंद्र सिंह रवि, कुंवर बहादुर राजपूत, डॉ. पीके राजपूत, डॉ. तनवीर अहमद, राजीव मांगलिक, श्रीष गुप्ता, पारूल अग्रवाल, मिथलेश उर्फ जूही सिंह, संजय पाठक, सुभाष अग्रवाल, शकुंतला लोधी, शिशुपाल लोधी, देवेंद्र सैनी, अनुज सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री हरीश गंगवार ने किया।