फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp candidate fill up nomination paper from chamrowa

चमरौआ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन कुमार लोधी ने दाखिल किया नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bjp candidate fill up nomination paper  from chamrowa
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हो गए। पहले दिन चमरौआ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन कुमार लोधी ने नामांकन कराया। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले मार्गों पर यातायात बंद रहा। बैरिकेडिंग और बैरियर वाले स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। ऐसे में लोगों को डायवर्ट रूट से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

रामपुर में विधानसभा चुनाव दूसरे चरण में होना है। जिले 14 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हो गए हैं। लिहाजा, कलक्ट्रेट से लेकर कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले सभी मार्गों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया था। नामांकन के दौरान बड़ी तादात में पुलिस फोर्स तैनात रही। सिर्फ प्रत्याशी, प्रस्ताव और नामांकन पत्र खरीदने वालों को ही जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

पहले दिन नामांकन के लिए भाजपा के चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मोहन कुमार लोधी अपने प्रस्तावों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अतिरिक्त पूरे दिन में किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। वहीं, बैरिकेडिंग होने की वजह से लोगों को आवागमन के लिए डायवर्ट रूट का प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed