फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Birthday celebration of Shrikhatu Shyam Ji Maharaj celebrated with pomp

धूमधाम से मना श्रीखाटू श्याम जी महाराज का जन्मोत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Birthday celebration of Shrikhatu Shyam Ji Maharaj celebrated with pomp
रामपुर। भक्तों ने श्रीखाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। अर्ध रात्रि होते ही केक काटकर बाबा के जन्म दिन की खुशियां मनाईं। बाबा की भक्ती में खोकर श्रद्धालु नृत्य करते रहे। इस दौरान श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

श्रीश्याम मस्त मंडल की ओर से मंगलवार की रात गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में श्रीखाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया। भव्य रूप से बाबा का दरबार सजाया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बाबा को माखन, मिश्री, मेवा, फल, मिष्ठान आदि का भोग भी लगाया गया। गणेश वंदना के बाद गुरु वंदना हुई। इसके बाद पीलीभीत से आए गायक कलाकार शोभित अग्रवाल के साथ स्थानीय कलाकारों, मुकेश श्याम, आशु बंसल और अमित बंसल ने बाबा की शान में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुुत किए। लुट रहा लुट रहा लुट रहा रे, बाबा का खजाना लुट रहा रे। गुजारा न होगा अगर तू खफा है। मुस्कान तेरी मोहन पागल कर जाती है। बाबा तुुमसे अर्ज है मेरी तेरा दर कभी छूटे ना। हारे के सहारे आजा जैसे भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सोमवार रात के 12 बजे बाबा के जन्म दिन पर भक्तों के केक काटकर खुशियां मनाईं। पुष्प वर्षा के बीच बाबा का खजाना लुटाया गया। हैप्पी बर्थ डे श्याम बाबा के जैसे जयकारों से वातावरण गूंज उठा। आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान गौरव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, पारस कुमार, अविचल सिंघल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed