फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   birth day celebrated of rahul gandhi

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
birth day celebrated of rahul gandhi
रामपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बच्चों को उपहार बांटे और पौधरोपण किया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अहमद खान ने बच्चों को उपहार बांटे। कांग्रेसियों ने पौधरोपण भी किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, मामून शाह खां, आमिर कुरैशी, शेजी सैफी,बिलाल पठान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर खाता चिंतामन गांव में कैंप लगाकर बच्चों को कापी पेंसिल बांटी गईं। बच्चों के साथ ही राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश कुमार मैक्स,दामोदर सिंह, हिमांशु मैक्स,अभिनव देव गुप्ता,जिवेंद गंगवार, विपिन गंगवार, जगपाल सिंह,भगवानदास राठौर, ऋषभ गंगवार, सरफराज अहमद,प्रदीप कुमार, आशीष मैक्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही कोसी रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर पर केक काटकर जन्म दिवस मनाया। कांग्रेसियों ने केक काटने के बाद गरीबों को राशन किट भी बांटी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सचिन त्रिवेदी, एकलव्य वाल्मीकि, बजाज तुर्की, शिवा कुमार, माइकल वाल्मीकि पवन कुमार, रविंदर सिंह, फहद खान, हितेश, दक्ष, अरविंद दिवाकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलक में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। नगर में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कांग्रेसियों ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। उनकी दीर्घायु की कामना की। भगवान शिव का जलाभिषेक किया और श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed