{"_id":"63581a305075be6035418c34","slug":"bilaspur-truck-driver-shot-dead-in-uttarakhand-over-firecrackers-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: पटाखों के विवाद में बिलासपुर के ट्रक चालक की उत्तराखंड में गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: पटाखों के विवाद में बिलासपुर के ट्रक चालक की उत्तराखंड में गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 25 Oct 2022 10:47 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 25 Oct 2022 10:47 PM IST
सार
उत्तराखंड के रुद्रपुर में दिवाली की रात पटाखे छोड़ने के लेकर हुए विवाद में ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। उत्तराखंड पुलिस ने ट्रक चालक की हत्यारोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन
गोली मारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ट्रक चालक की कुछ लोगों ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में दिवाली की रात पटाखे छोड़ने के लेकर हुए विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी। उत्तराखंड पुलिस ने ट्रक चालक की हत्यारोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुर उर्फ देवापुर निवासी दलजीत सिंह बाजवा 23 ट्रक चलाने का कार्य करता था। पुलिस के अनुसार दलजीत सोमवार की रात दिवाली मनाने उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर रूद्रपुर के पंतनगर थाना क्षेत्र की सिडकुल चौकी क्षेत्र की मेट्रोपोलिस कॉलोनी निवासी दोस्त के घर पर दिवाली मनाने गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि दिवाली के पटाखे छोड़ने को लेकर दलजीत सिंह बाजवा का एक युवक से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि युवक ने तमंचे से दलजीत पर गोलियां चला दीं। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। मौके पर रुद्रपुर के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
देर रात हुई इस घटना की सूचना रुद्रपुर पुलिस ने परिजनों को रात में ही दे दी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर सीओ पंतनगर तपेश कुमार के नेतृत्व में पंतनगर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थानीय कोतवाली प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह के साथ हत्यारोपी की तलाश में उसके फार्म हाउस पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों का कहना है छापामार कार्रवाई के दौरान हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं आया, मगर पुलिस ने संदिग्ध कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
हत्यारोपी और मृतक के अपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है पुलिस
कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक दलजीत सिंह बाजवा और हत्यारोपी के बीच पहले भी विवाद होने की बात रुद्रपुर पुलिस ने उन्हें बताई है। पंतनगर सीओ तपेश कुमार ने मंगलवार कि सुबह स्थानीय कोतवाली पहुंचकर जानकारी हासिल की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुईं हैं।