{"_id":"68773f54a47deffef40b487f","slug":"bilaspur-gurudwara-dispute-officers-visited-with-force-of-many-police-stations-allegations-minister-state-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर गुरुद्वारा विवाद: कई थानों की फोर्स के साथ अफसरों ने किया दाैरा, एक पक्ष ने राज्यमंत्री पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर गुरुद्वारा विवाद: कई थानों की फोर्स के साथ अफसरों ने किया दाैरा, एक पक्ष ने राज्यमंत्री पर लगाए आरोप
Wed, 16 Jul 2025 11:27 AM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:27 AM IST
सार
बिलासपुर के नवाबगंज स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद जारी है। एक पक्ष ने मंडलायुक्त से मिलकर अदालत के स्टे आदेश का पालन कराने की मांग की है। दूसरे पक्ष ने महिलाओं से मारपीट, गुरुद्वारे से निकालने और दानपात्र की राशि गायब करने का आरोप लगाया। इसके बाद एसडीएम और सीओ ने भारी पुलिस बल के साथ गुरुद्वारे का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
रामपुर पुलिस कर रही जांच
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिलासपुर के ग्राम नवाबगंज स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में शांति बनी रही। ट्रस्टी पक्ष ने मंडलायुक्त से अदालत के स्टे का अनुपालन कराने की मांग की जबकि दूसरे पक्ष के दरबारा सिंह ने एक व्यक्ति पर फोन पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस से की है। एसडीएम अरुण कुमार व सीओ रविंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ गुरुद्वारे का भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
ग्राम नवाबगंज स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के मध्य बीते काफी समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने रविवार को मंडलायुक्त का जांच आदेश अपने पक्ष में बताते हुए गुरुद्वारे पर अपना वर्चस्व कायम करने का दावा किया।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष ने अदालत के स्टे आदेश का पुलिस प्रशासन द्वारा अनुपालन न कराने का आरोप लगाया था। सोमवार दोपहर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर मारपीट कर गुरुद्वारे से बाहर निकालने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गुरुद्वारे पर कब्जा कराने व दानपात्र की धनराशि गायब कराने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मंगलवार को एसडीएम अरुण कुमार व सीओ रविंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने कई थानों की फोर्स के साथ ग्राम नवाबगंज स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह का भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गुरुद्वारे में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बरकरार बताई है।
ट्रस्टी सतनाम कौर पक्ष के अनुसार उनके पक्ष ने मंगलवार को मंडलायुक्त से मुलाकात कर अदालत के स्टे का अनुपालन कराने की मांग की। आयुक्त ने जांच कराने की बात कही है। वहीं, बाबा गुरमीत सिंह पक्ष के थाना केमरी के ग्राम सिमरिया निवासी दरबारा सिंह के अनुसार उन्होंने मंगलवार को सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि उनके या उनके परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई अनहोनी होती है तो दूसरे पक्ष के लोग जिम्मेदार होंगे। उन्होंने वीडियो में एक राज्यमंत्री का भी बार बार नाम लिया है।