फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bike thief arrested

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
bike thief arrested
रामपुर। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक बाइक को बेचने की फिराक में था और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के निर्देश पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक के साथ आ रहा है। उसकी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रानपुर रोड से चोरी की बाइक के साथ युवक को पकड़ लिया। नंबर प्लेट चेक की तो फर्जी निकली। तलाशी लेने पर पुलिस को युवक के पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। कोतवाली इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक इमरान आडी निवासी मोहल्ला पंखेवालान बमनपुरी गेट थाना गंज है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह बाइक चोरी की है, जो उसने काफी समय पहले मुरादाबाद शहर से चोरी की थी। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलवा रखा है। वह बाइक को बेचने के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed