{"_id":"663553aa8980c9299d05cb8b","slug":"bike-rider-collides-with-electric-pole-dies-rampur-news-c-282-1-smbd1029-121079-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिजली के पोल से टकराया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिजली के पोल से टकराया बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद-टांडा मार्ग पर मसवासी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मृतक की पत्नी व तीन बच्चों समेत सभी सदमे में हैं।शुक्रवार दोपहर 12 बजे नगर पंचायत नरपतनगर-दूंदावाला निवासी दानिश (32) पुत्र इदरीस उर्फ मलंग अपने घर से बाइक से किसी कार्य से मसवासी के लिए जा रहा था। जैसे ही दानिश मसवासी मार्ग स्थित ज्यारत के नजदीक पहुंचा, वैसे ही बराबर से तेज रफ्तार गुजर रहे वाहन के कारण वह अपनी बाइक पर संतुलन खो बैठा और मार्ग किनारे बिजली के पोल से टकरा गया। दुर्घटना देख आसपास के लोग व राहगीर मौके पर मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन दानिश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर चौकी पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। वह बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बीमार बच्चों को देखने आया था दानिश
स्वार। नगर पंचायत नरपत नगर-दूंदावाला के वार्ड नंबर- 8 एक मीनार मस्जिद निवासी मजदूर इदरीस उर्फ मलंग ने अपने परिवार को घोड़ा-तांगा चलाकर हुई कमाई से पाला था। चार बेटे और बेटियां हैं। जब बच्चे बड़े हुए तब मजदूरी से राहत मिली। बेटा दानिश सूरत शहर जाकर टेलरिंग करने लगा। बीवी-बच्चे घर ही रहते हैं। बच्चों की बीमारी की सूचना मिलने पर वह सोमवार के दिन सूरत से दूंदावाला आया था। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और एक बेटी है।