फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike collided with divider, one killed

डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider, one killed
Bike collided with divider, one killed
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो अन्य को जिला अस्पताल से बरेली के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के घेवरा गांव निवासी नेतराम शर्मा (50) खेती किसानी करके परिवार का पालन करता था। शनिवार रात वो अपने रिश्तेदार रवि और बबलू के साथ बाइक से शहजादनगर थाना क्षेत्र के दीनपुर गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। इस दौरान धमोरा बाईपास पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां नेतराम की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि रवि और बबलू को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल, रेफर
मिलक। हाईवे पर हुए हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बरेली जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र के गूला गांव निवासी बाइक सवार ढाकन लाल और सुनील कुमार हाईवे से कहीं पर जा रहे थे। इसी बीच मोगा ढाबे के पास तेज रफ्तार एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज किया। गंभीर स्थिति में दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed