फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Big clashes in children's dispute, 14 injured in attack with stones and sticks

बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े,पथराव व लाठी डंडे से हमले में 14 चोटिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Big clashes in children's dispute, 14 injured in attack with stones and sticks
भोट। सोमवार दोपहर बच्चों के विवाद में गांव निवासी दो पक्ष आपस में भिड़ गए और लाठी डंडों से एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा खूब पथराव भी किया। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को मौके की ओर आता देख दोनों पक्षों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर चोटिल हुए 14 लोगों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के 27 लोगों के खिलाफ नामजद व 10-11 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में बड़ों के भिड़ने का मामला थाना क्षेत्र के कुकरीखेड़ा गांव का है। सोमवार दोपहर बाद गांव निवासी शरीफ के घर के सामने खेल रहे गांव के कुछ बच्चे गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान गांव निवासी फुरकान के गाली गलौज का विरोध करने पर शरीफ और फुरकान में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के परिजन भी मौके पर आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमलावर हो गए व एक दूसरे के घरों में पथराव करने लगे। चीख पुकार पर तमाम ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए व थाना पुलिस को सूचना दी। गांव में दो पक्षों में पथराव की सूचना पर थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके की ओर आता देख आपस में झगड़ा कर रहे लोग पुलिस पर भी हमलावर हो गए और पुलिस टीम की ओर ही पथराव शुरू कर मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मौके पर चोटिल 14 लोगों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के फुरकान, गुलशेर, गुल शनब्बर, मेहंदी हसन, शमी, शकील, रोशन जहां, कलवा, इरफान, बरकत, खुर्शीद, मुसब्बर, फात्मा को नामजद करते हुए 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ जबकि दूसरे पक्ष के शरीफ, इरफान, उस्मान, कुर्बान, जुनैद, मेहंदी हसन, नवी रजा, सलमा, आसिफ, सुभान, गुलफिजा, इमरान को नामजद करते हुए 5-6 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकाने, उपद्रव करने, मारपीट कर चोट पहुंचाने आदि आरोपों में आईपीसी की धारा 147, 323, 336, 504, 506 और 353 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed