{"_id":"66c694cd151e212c080e158e","slug":"bhavdhas-burnt-the-effigy-of-bsp-supremo-rampur-news-c-282-1-smbd1029-128301-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भावाधस ने बसपा सुप्रीमो का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भावाधस ने बसपा सुप्रीमो का पुतला फूंका
विज्ञापन
रामपुर। सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के आदेश के बाद मामला गरमाता जा रहा है। अति दलित संगठन भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश को जल्द लागू करने की मांग की। वहीं कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत नरपतनगर में बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ गुस्सा जताते हुए पुतला भी फूंका।
बुधवार को अनेक दलित संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश से असहमति जताते हुए भारत बंद का आह्वान करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं भावाधस ने भारत बंद का विरोध किया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विरोध करने पर मायावती का पुतला फूंका। इस दौरान बसपा सुप्रीमो के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी भी की। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि मायावती नहीं चाहती कि समाज का अति दलित अपने अधिकार हासिल कर सके। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप राजहंस, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजूदर संघ के अध्यक्ष राजू वाल्मीकि, अजय कुमार, भूरा, सोनू, आशीष, सचिन संजय, विनोद, रावत वाल्मीकि, राकेश कुमार, विकास, कपिल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
-- --
भावाधस ने किया भारत बंद का बहिष्कार
बिलासपुर। भावाधस के जिलाध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि की अध्यक्षता में बुधवार को नगर के मोहल्ला कायस्थान की प्रीत काॅलोनी में बैठक हुई। जिसमें भारत बंद का बहिष्कार किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश सराहनीय है। सभी राज्य सरकारों को इसे जल्द से जल्द लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोग सपा, बसपा और आजाद समाज पार्टी का बहिष्कार करें, ये दलितों के विरोधी हैं। अब वाल्मीकि समाज इनके झांसे में नहीं आए। जो भी नेता सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विरोध कर रहे हैं, भावाधस उनके पुतले जलाएगा। इस अवसर पर प्रेम नरेश वाल्मीकि, अनिल राज, रवि वाल्मीकि, धर्म कुमार वाल्मीकि, परवेश वाल्मीकि, कुलदीप वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।