{"_id":"61e1ac1ebaf8a11a253588c1","slug":"bhajan-of-shreekrishna-rampur-news-mbd4160208187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार अनोखा, खाटू वाले की हर बात अनोखी-----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार अनोखा, खाटू वाले की हर बात अनोखी-----
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पुत्रदा एकादशी पर श्रीश्याम मंदिर में हुए श्रीश्याम गुणगान महोत्सव में श्रद्घालु आधी रात तक बाबा के भजनों की मस्ती में खोकर नृत्य करते रहे। श्रीश्याम प्रभु के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
गुरुवार की देर रात ज्वालानगर स्थित श्रीश्याम मंदिर में पुत्रदा एकादशी पर श्रीश्याम गुणगाम महोत्सव हुआ। श्रीखाटू श्याम प्रभु का भव्य दरबार सजाया गया। भव्य रूप से सजे दरबार में अखंड ज्योति प्रज्जवलित की गई। बाबा का दरबार इत्र की खुशबू से महक रहा था। बाबा को माखन, मिश्री, मेवा, फल, मिष्ठान आदि का भोग भी लगाया गया। इसके बाद श्रीश्याम बाबा का गुणगान प्रारंभ हुआ। भक्तों नेे बेहतरीन भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। शुरुआत गणेश वंदना से की। गुरु वंदना के बाद श्री श्याम बाबा के भजन प्रस्तुत किए, तो श्रद्धालु भक्ति भाव में खोकर नृत्य करने लगे। दरबार अनोखा, खाटू वाले की हर बात अनोखी। झुक गए बड़े बड़े सरकार, तेरी मोर छड़ी के आगे। ऐसी मस्ती कहां मिलेगी, तू श्याम नाम रस पी ले। आना है आना है, आना है आज मेरे घर आना है। कोई प्यार से मेरे श्याम को सजा दे, गजब हो जाएगा। तुझे अपने बाबा पे भरोसा जो होगा, जो कुछ भी होगा अच्छा ही होगा। खाटू का टिकट कटा के भाग तेरे खुल जाएंगे जैसे भजन प्रस्तुत माहौल को भक्तिमय बना दिया। आधी रात तक श्याम भक्त बाबा के दरबार भक्ति भाव में खोकर नृत्य करते रहे। आरती के प्रसाद वितरण हुआ। दूसरी ओर गंगापुर आवास विकास में भी श्रीश्याम बाबा का गुणगान किया गया। बाबा के भजनों के आनंद में भक्त देर तक खोए रहे।