{"_id":"6186d22973088e48194b08b3","slug":"bhaiya-dooj-sisters-wish-for-longevity-by-applying-tilak-on-the-foreheads-of-brothers-rampur-news-mbd4085975191","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज: बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर की दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज: बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर की दीर्घायु की कामना
विज्ञापन
रामपुर। बहन-भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर जहां उनकी लंबी आयु की कामना की वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपने प्रेम को दर्शाया।
पांच पर्वो की लड़ी में शामिल भैया दूज का पर्व शनिवार को जिलेभर में धूमधाम से मना। सुबह से ही घरों में इस पर्व की धूम शुरू हो गई थी। शुभ मुर्हुत मे बहनों ने भाइयों को चौकी पर बैठाकर उनका तिलक किया। भाइयों की आरती उतारकर उन्हें मिठाई खिलाई और नारियल भेंट किया। बदले में भाइयों की ओर से बहनों को उपहार भेंट किए गए। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। माथे पर लगे टीके भैया दूज पर्व की महत्ता का अहसास करा रहे थे। परिवार के जहां बड़े सदस्यों ने इस पर्व की परंपरा को निभाया वहीं छोटे-छोटे बच्चों पर भी इस पर्व का रंग खूब देखा गया।
हर तरफ रही चहल-पहल
रामपुर। बाजारों में खासी भीड़ देखी गई। विशेषकर मिठाइयों व उपहारों की दुकानों पर लोगों की अधिक भीड़ थी। मिठाइयों की जमकर खरीददारी हुई। दीपावली के बाद एक बार फिर से दुकानों के बाहर तरह-तरह की मिठाइयां सजी दिखाई दी और उनके खरीददारों का तांता लगा हुआ था। भैया दूज के त्योहार को देखते हुए बाजार में नारियल की मांग शनिवार को आम दिनों की अपेक्षा कई गुना रही। नारियल की बिक्री को लेकर दुकानदारों ने इसे पिछले काफी दिनों से भैया दूज के लिए स्टोर कर रखा था। किराने की दुकानों के अलावा इस बार अन्य दुकानदारों पर बिक्री के लिए नारियल रखे थे। ब्रांडेड मिठाइयों, रेडिमेड कपड़ों और साड़ियों की दुकानों पर भी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
दढ़ियाल में भी हर्षोल्लास ने मना भैया दूज पर्व
दढ़ियाल। नगर सहित क्षेत्र में भैया दूज का पर्व उत्साह से मनाया गया । बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर व मीठा खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की । वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा के संकल्प के साथ उन्हें उपहार भेंट किये । इस दौरान भाइयों के माथे टीकों से सजे दिखाई दिए। शनिवार को सुबह से ही भाई बहन के घर या बहन भाई के घर पहुंचना शुरू हो गए । कोई निजी वाहन से तो कोई बस और ई रिक्शा से अपनी मंजिल तक पहुंचा। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गयी। कई लोग बाइकों पर बिना हेलमेट के बच्चों ,महिलाओं व सामान के साथ जान जोखिम में डालकर यात्रा करते देखे गए। मिठाई की दुकानों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ रही।
भाई के माथे पर तिलक कर की दीर्घायु की कामना
स्वार। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र मे आज भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों का तिलक किया और उनका मुंह मीठा कराते हुए दीर्घायु की कामना की। सुबह से ही बहनें अपने भाइयों को तिलक करने के लिए पहुंचने लगीं। त्योहार को लेकर बहनों में उत्साह देखते ही बनता था। भाईयों में भी त्योहार को लेकर उत्साह दिखा और बहनों के आने की प्रतीक्षा करने लगे। बहनों ने तिलक कर उनके दीर्घायु होने की कामना की और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र होने की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को उपहार दिए।

रामपुर में भैया दूज पर भाई को टीका करती बहन। संवाद- फोटो : RAMPUR