फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bhagwat katha in rampur

कान्हा की रासलीला में डूबे श्रद्धालु

Mon, 04 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 04 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
bhagwat katha in rampur
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के छठे दिन सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला के प्रसंग सुनाए गए। कथा व्यास ने रुकमणि मंगल के साथ ही केशी वध और कुब्जा उद्धार के प्रसंग का वर्णन किया। उत्सव पैलेस में श्री सनातन रामलीला कमेटी की ओर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन



सोमवार को कथा व्यास राधा रमण ठाकुर महाराज ने कहा कि भगवान के स्मरण मात्र से ही मनुष्य के समस्त कष्टों और पापों का नाश हो जाता है। मनुष्य को ईश्वर पर आस्था बनाए रखनी चाहिए। कथा व्यास ने गोवर्धन पूजा के तरीके के साथ ही इसके महत्व को भी बताया।
विज्ञापन



भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला का वर्णन करते हुए कहा कि इससे प्रभावित होकर स्वयं शिवजी भी गोपी का वेश धरकर रास में आए। उनका नाम गोपेश्वर महादेव पड़ा। कथा व्यास ने इसके साथ ही केशी वध, कुब्जा उद्धार, रूकमणि मंगल आदि प्रसंगों का भी बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान आरके अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विष्णु कपूर, शिवहरि गर्ग, नवल किशोर खंडेलवाल, उर्मिला त्यागी, वीरेंद्र गर्ग, ईश्वर सरन, डा. अजय अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शशि रस्तोगी, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed