फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BEO stopped salary of Alinagar Jagir staff due to poor educational standards.

Rampur News: बीईओ ने खराब शैक्षिक स्तर मिलने पर अलीनगर जागीर के स्टाफ का वेतन रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
BEO stopped salary of Alinagar Jagir staff due to poor educational standards.
रामपुर। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने शनिवार को दूंदावाला न्याय पंचायत के चार स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अलीनगर जागीर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र शमशाद अली अनुपस्थित पाए गए और शैक्षिक स्तर निम्न पाए जाने पर समस्त स्टाफ का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी सबसे पहले बूढ़ी दढि़याल पहुुंचे, जहां पूरा स्टाफ मिला। उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई और कक्षा में बच्चों की उपस्थिति व शैक्षिक गुणवत्ता देखी। बच्चों से श्यामपट पर नाम व कक्षा आदि लिखवाने के अलावा किताब पढ़कर सुना। कक्षा पांच की छात्रा सोफिया ने अंग्रेजी की कविता व पाठ धारा प्रवाह सुनाई। इसके बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों की उपस्थित संतोष जनक मिली। बाद में अलीनगर उत्तरी के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए शमशाद अली शिक्षामित्र को गैरहाजिर मिले। उनका एक दिन का मानेदय रोके जाने की कार्रवाई की गई है। विभिन्न कक्षाओं में बच्चों से किताब पढवाई गई, लेकिन स्तर बेहद खराब मिला। इसके चलते यहां के इंचार्ज हेड समेत पांच शिक्षक एवं शिक्षामित्रों का अक्तूबर माह का वेतन बाधित करने की संस्तुति की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी बाद में मझरा अमीर खां भी पहुंचे जहां स्थिति संतोष जनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed