{"_id":"5a08a6894f1c1bca678baf3d","slug":"bekaboo-kenter-ne-dampati-ko-maari-takker-mahila-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कैंटर ने दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कैंटर ने दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत
रामपुर
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की मौत पर गमगीन बैठे स्वार में तैंनात रेशम विभाग के इंचार्ज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव क्योरार के पास रविवार को एक बेकाबू कैंटर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्वार में तैनात रेशम विभाग के इंचार्ज की पत्नी की मौत हो गई, जबकि वह गिरकर बाल-बाल बचे। हादसे के बाद कैंटर को लेकर चालक भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट लगाया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं।
शाहजहांपुर जिले के थाना खुदागंज तिलहर क्षेत्र के खेड़ा नवादा गांव निवासी प्रेम पाल सिंह रामपुर जिले के रेशम विभाग स्वार में इंचार्ज के पद पर तैनात हैं। रविवार को वह बाइक से अपनी पत्नी किरन देवी (40) के साथ जा रहे थे। हाईवे से होते हुए कोतवाली क्षेत्र के क्योरार गांव के पास बाईपास मोड़ पर पहुंचे। तभी तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा होते ही रेशम विभाग के इंचार्ज प्रेमपाल सिंह घायल हो गए, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल का नगर की सीएचसी पर इलाज कराया है।