फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bed entrance exam

बीएड प्रवेश परीक्षा : डिस्पोजल स्ट्रिप से लगेगी अभ्यर्थियों की हाजिरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
bed entrance exam
रामपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की हाजिरी डिस्पोजल स्ट्रिप से ली जाएगी। परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र व उसके पांच सौ मीटर के दायरे में आने वाली फोटो कॉपी आदि की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र के अंदर भी किसी कार्य के लिए फोटोकॉपी मशीन आदि का प्रयोग नहीं किया जाएगा। रामपुर जिले में आठ परीक्षा केंद्रों पर 2800 अभ्यर्थी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा तीन बार टल चुकी है। अब छह अगस्त को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए शासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक अमिता वाजपेई ने प्रदेश के सभी नोडल समन्वयक, नोडल अधिकारियों व अन्य संबंधितों की ऑनलाइन बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छह अगस्त को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा निर्देश पुस्तिका, पैकिंग सामग्री, कोरोना सुरक्षा किट व केंद्र आधारित गोपनीय परीक्षा सामग्री सभी नोडल केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। इनकी पूरी गोपनीयता बरकरार रखी जाए। उन्होंने परीक्षा के सुचारू संचालन से जुड़ी जानकारी व उनके दायित्वों और कर्तव्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर भी विद्यार्थियों की सुविधाओं व व्यवस्थाओं का ध्यान रखने और बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पूर्ण सैनिटाइज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed