फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Battle of Karbala is an example of struggle for truth: Naved Miyan

कर्बला की जंग सच्चाई के लिए संघर्ष की मिसाल है : नवेद मियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Battle of Karbala is an example of struggle for truth: Naved Miyan
रामपुर। शाही औकाफ के मुतवल्ली रहे पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने बृहस्पतिवार को इमामबाड़ा खासबाग में रोशनी की और यौमे आशूरा के जुलूस व अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री नवेद मियां ने बताया कि आशूरे के दिन यानी दस मुहर्रम का विश्व इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। इराक में स्थित कर्बला में हुई यह जंग सत्य के लिए जान न्योछावर कर देने की जिंदा मिसाल है। इसमें हजरत मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन को शहीद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि कत्ल-ए-हुसैन असल में मर्ग-ए-यजीद है, इस्लाम ज़िंदा होता है हर करबला के बाद। नवेद मियां ने बताया कि दस मुहर्रम पर जरीह का जुलूस इस बार भी परंपरागत तरीके से निकाला जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व जरीह, अलम और मेंहदी के जुलूस निहायत अकीदत, एहतेराम और गम के माहौल में निकाले जा चुके हैं। इमामबाड़ा खासबाग में मौलाना असगर अहमद नकवी ने मजलिसों को खिताब किया। इसके अलावा इमामबाड़ा किला, मकबरा जनाबे आलिया, गुलजारे रफत, गुलशने फातिमा में मजलिसों का सिलसिला जारी है। इस मौके पर पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां, मुसरिम आरिफ हुसैन, रिज़वान हुसैन और मंसूर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed