{"_id":"66a684fa7cce19a7110f3ef2","slug":"bareilly-doctor-held-a-knife-on-his-neck-and-robbed-five-including-woman-arrested-rampur-news-c-282-1-rmp1004-126769-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बरेली के डाॅक्टर की गर्दन पर चाकू रखकर लूटपाट, महिला समेत पांच दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बरेली के डाॅक्टर की गर्दन पर चाकू रखकर लूटपाट, महिला समेत पांच दबोचे
Sun, 28 Jul 2024 11:20 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। खुद को दवा कारोबारी बताकर एक महिला समेत पांच लोगों ने बरेली के एक डाॅक्टर के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने डाॅक्टर की गर्दन पर चाकू रखकर कैश लूटा और 50-50 हजार रुपये के चेकों पर हस्ताक्षर करा लिए। डाॅक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरेली के सुभाष नगर काॅलोनी निवासी डाॅ. विजय कुमार शर्मा बरेली में ही क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी कि अनन्या नाम की एक महिला ने खुद को दवा कारोबारी बताकर फोन पर बात की और दवा का सैंपल दिखाने के बहाने रामपुर बुला लिया। रामपुर में वह अपने साथी सौरभ शर्मा के साथ यहां पहुंचे, जहां हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास महिला समेत कई लोगों ने घेर लिया और उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया। डाॅक्टर का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और सोने की चेन और सोने की अंगूठी, ब्रेसलेट और जेब में रखे 25 हजार रुपये लूट लिए। मोबाइल से 87 हजार रुपये भी गूगल पे कराए। साथ ही उनकी ही चेकबुक से 50-50 हजार रुपये के दो चेक भी साइन करा लिए। पुलिस ने डाॅक्टर की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों को पकड़ लिया। एसपी विद्या सागर मिश्र के मुताबिक पकड़े गए लोगों में सिविल लाइंस क्षेत्र के फैजुल्लानगर निवासी मुकेश की पत्नी मनीषा उर्फ अनन्या के साथ ही ज्वाला नगर की विष्णु विहार काॅलोनी निवासी बब्लू व सचिन, रामनाथ काॅलोनी निवासी राहुल, गंगापुर आवास विकास काॅलोनी निवासी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 3250 रुपये नकद, पचास-पचास हजार रुपये के चेक भी बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि इस मामले में एक और आरोपी की तलाश है।