फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bar association election

बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया में सभी नामांकन पत्र पाए गए वैध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
bar association election
रामपुर। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव प्रक्रिया में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जिसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन रोमित कुमार द्वारा किया गया था, जो कि सही पाया गया है। जिसके चलते रोमित कुमार का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष आदि पदों के लिए बृहस्पतिवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र यादव की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया हुई थी। बार एसोसिएशन चुनाव में 22 दिसंबर को मतदान होना है। जिसके लिए अध्यक्ष पद के लिए राम सिंह लोधी, राजेंद्र प्रसाद लोधी, हर्ष गुप्ता, मुस्तफा अहमद, महासचिव पद के लिए नावेद अली खां, कौशलेंद्र सिंह, मुजफ्फर हुसैन, जितेंद्र कुमार राणा, अशोक कुमार और मोहम्मद उस्मान खान, उपाध्यक्ष दस वर्ष से अधिक में जफर मोहम्मद खां, राजीव कुमार गुप्ता, इरम शाह और शाहिद अली ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके साथ ही उपाध्यक्ष दस वर्ष से कम में सरताज अली, मोहम्मद अकरम ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए चार अधिवक्ताओं ने, संयुक्त सचिव प्रचार पद के लिए दो अधिवक्ताओं ने, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए तीन अधिवक्ताओं ने और संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए दो अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन रोमित कुमार की ओर से दाखिल किया गया था। शुक्रवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। जिसके बाद रोमित कुमार का निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed