{"_id":"579519224f1c1b3c2bc4d72f","slug":"bank-manager-s-brother-arrested-in-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़े में बैंक मैनेजर का भाई हुआ गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़े में बैंक मैनेजर का भाई हुआ गिरफ्तार
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्जी चेक से 25 लाख रुपये निकालने की कोशिश के मामले में पुलिस ने नगर के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। बताया जाता है कि आरोपी नगर स्थित एक बैंक के मैनेजर का भाई है।
मेरठ मोदीपुरम स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान सरकारी कृषि बीज तैयार करती है। जनवरी महीने में संस्थान के काम के लिए लिपिक को भारतीय स्टेट बैंक का 109449 नंबर का दस हजार रुपये का चेक जारी किया था। इसका भुगतान भी हो चुका था। 21 जून को नगर के मोहल्ला चक स्वार निवासी अजय श्रीवास्तव पुत्र जगत प्रसाद श्रीवास्तव ने नगर स्थित स्टेट बैंक की शाखा में पहुंच कर 25 लाख रुपये का चेक खाते में जमा करने के लिए दिया। बड़ी रकम का चेक होने पर मैनेजर ने संस्था के अधिकारी से फोन पर तस्दीक की, उक्त नंबर के चेक पर पहले ही दस हजार का भुगतान होने की जानकारी मिली। बैंक मैनेजर ने युवक से जानकारी चाही तो वह टालमटोल करता हुआ बैंक से खिसक लिया। बताया जाता है कि आरोपी नगर स्थित एक बैंक के मैनेजर का भाई है।
इस पर बैंक ने पूरी जानकारी भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान मेरठ मोदीपुरम के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रविंदर सिंह को दी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने 22 जून को कोतवाली में युवक के खिलाफ धोखाधड़ी कर फर्जी चेक से 25 लाख रुपये की रकम निकालने की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस युवक की तलाश में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को नामजद युवक अजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसका चालान कर दिया गया। कोतवाल हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। यदि इस प्रकरण में कोई और भी शामिल है तो उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।