{"_id":"341043d22bf2d407f3e471beaded7182","slug":"bank-hadtal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोगी बैंकों के प्रबंधन पर कर्मियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाकर यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन से जुड़े कर्मियों ने बैंकों में शुक्रवार को हड़ताल की। बैंक कर्मियों ने कार्य दिवस बढ़ाए जाने और सेवा शर्तों को एकतरफा तरीके से थोपने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया।
एसबीआई सहयोगी बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मियों ने सहयोगी बैंककर्मियों के हितों के लिए प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान किया। बैंकों में हड़ताल से करीब 22 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
केंद्रीय आह्वान पर कई बैंकों के कर्मचारी यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले शाहबाद गेट स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा पर एकत्र हुए। यूनियन के जिला मंत्री एमके चौहान ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोगी बैंक प्रबंधन कर्मियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन कर कर्मियों का शोषण की कोशिश की जा रही है। इसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। हड़ताल में शामिल कर्मियों ने नो वर्क नो पे के आधार पर हड़ताल कर एसबीआई के सहयोगी बैंकों के कर्मियों के हितों की आवाज उठाई है। सभी बैंक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।
यूनियन के जिलाध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्टेट बैंक के सहयोगी बैंक प्रबंधन की कार्यशैली सवालों के घेरों में आ रही है। इस दौरान जेेके शर्मा, ओमप्रकाश, आशीष रंजन, बीएस राना, कैलाश चंद्र, आशुतोष गुप्ता, बीएस रावत, अशोक अग्रवाल, एलएन शर्मा, सुनील कुमार, गिंरीजेश कुमार गुप्ता, जीडी जोशी, राजेश मलिक, सुथंदर लाल, संतोष, एसके बनर्जी, मोहित विचित्र, यूसी शर्मा, जरनैल सिंह, अशोक कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, मल्लन रहे।