{"_id":"696aa138e84e04d21e0d271e","slug":"bank-employee-walking-on-foot-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-rampur-news-c-282-1-smbd1027-162155-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे बैंक कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे बैंक कर्मी की मौत
Sat, 17 Jan 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
मिलक में रठौंडा और रजपुरा के बीच स्थित पुलिया पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मिलक। अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे बैंक के चपरासी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
हादसा बृहस्पतिवार रात क्षेत्र के रठौंडा और रजपुरा के बीच स्थित पुलिया पर हुआ। ग्राम ऐमी निवासी 53 वर्षीय छोटेलाल उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की रठौंडा शाखा बैंक में चपरासी थे। वह पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से वे उपचार के बाद उन्हें घर ले गए। शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी एक विवाहित पुत्री और दो अविवाहित पुत्रियां व एक पुत्र को छोड़ा है। सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है।