{"_id":"6542b1e3c01492573d0ee6ea","slug":"bangalore-defeated-kolkata-by-four-wickets-rampur-news-c-282-1-rmp1004-9280-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बंगलूरू ने कोलकाता को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बंगलूरू ने कोलकाता को चार विकेट से हराया
विज्ञापन
रामपुर।
मिनी आईपीएल सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन बुधवार को दो मुकाबले हुए। जिनमें पहला मैच बंगलूरू बुल्स ने कोलकाता किंग्स को चार विकेट से हराकर जीत हासिल की। वहीं दूसरे मैच में मुंबई नाइट्स ने राजस्थान वॉरियर्स को छह विकेट से शिकस्त दे दी। टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को चेन्नई स्टार-बंगलूरू बुल्स और कोलकाता किंग्स व लखनऊ रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा।
सुबह 11 बजे शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 123 रन बनाए। बल्लेबाज हारुन ने 49 गेंदों पर 69 रन बनाए। वहीं बंगलूरू बुल्स के गेंदाबाज प्रियांशु ने 4 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगलूरू की टीम ने 15.5 ओवर में छह विकेट खोकर 124 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। बंगलूरू के बल्लेबाज सचिन ने 45 गेंदों पर 62 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच सचिन घोषित किया गया, जबकि गेम चेंजर अवॉर्ड प्रियांशु को मिला।
वहीं दूसरा मैच राजस्थान वॉरियर्स और मुंबई नाइट्स के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम मात्र 72 रन पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान के बल्लेबाज राजा ने 22 रन बनाए। मुंबई की ओर से गेंदबाज कार्तिक ने तीन ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 9.1 ओवर में ही चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के बल्लेबाज इमरान ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए। चार विकेट लेने वाले मुंबई के गेंदबाज कार्तिक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि गेम चेंजर अवार्ड इमरान को मिला। अंत में आयोजक मुफीद और नावेद ने सभी का आभार जताया। अंपायरिंग सतेंद्र और शमशाद ने की।