फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Balaji's attire changed before the procession

Rampur News: शोभायात्रा से पहले बालाजी का चोला बदला

Mon, 24 Mar 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 24 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Balaji's attire changed before the procession
बिलासपुर। मंगलवार को निकलने वाली शोभायात्रा से पूर्व रविवार को बालाजी का चोला बदला गया और विशाल भंडारा आयोजित हुआ।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर स्थित संकट मोचन श्री बालाजी मंदिर में सुबह काफी संख्या में भक्त एकत्र हुए। मंदिर के महंत बाबूराम जैन के मार्गदर्शन में बालाजी को नया चोला पहनाया गया। व्यापारी हंसराज गोयल व राजेश गोयल की ओर से नया छत्र प्रदान किया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना हुई। दोपहर में भोग के बाद भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जिंदल ने बताया कि संकट मोचन श्री बालाजी मंदिर एवं दरबार समिति के तत्वावधान में 31वीं विशाल व भव्य शोभायात्रा मंगलवार को शाम चार बजे से निकाली जाएगी। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख इसके मुख्य अतिथि व पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल विशिष्ट अतिथि होंगे। यह यात्रा शिव बाग मंडी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करेगी। रात्रि में मंदिर में दरबार सजाया जाएगा। यात्रा को देखते हुए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। भंडारे की व्यवस्था में धन्नूमल बंसल, रवि गोयल, दुष्यंत अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, अंकित सिंघल, राजेश जिंदल, चंद्रभान यादव, किशन सिंह, राजेश यादव, अनिल शर्मा, पुरुषोत्तम जिंदल, रमेश जिंदल, संजय जिंदल, सुनील गर्ग आदि शामिल रहे।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed