फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bail granted to azam khan in one case

आजम खां को एक मामले में जमानत मिली, दूसरे में खारिज, बेटे की भी नहीं मिली बेल

Thu, 19 Mar 2020 03:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
bail granted to azam khan in one case
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला

सांसद आजम खां को कोर्ट से यतीमखाना प्रकरण के एक और मुकदमे में जमानत मिल गई है। वहीं उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो-दो पैन कार्ड होने के मामले में दर्ज मुकदमे में कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी। कूटरचित दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में दर्ज मुकदमे में अब्दुल्ला की जमानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी।

विज्ञापन


बुधवार को कोर्ट में सांसद आजम पर दर्ज मुकदमों में जमानत की याचिका पर सुनवाई थी। कोर्ट ने यतीमखाना प्रकरण एक मुकदमे में आजम खां को जमानत दे दी। इस प्रकरण के दो मुकदमों में मंगलवार को उनको जमानत मिली थी। इसके अलावा उनके पुत्र अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड होने के मामले में कोर्ट ने आजम खां की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन


इसी तरह से उनके पुत्र अब्दुल्ला की ओर से कूटरचित दस्तावेज के आधार पासपोर्ट बनवाने और दो-दो पैन कार्ड होने के आरोप में दर्ज मुकदमों में जमानत की याचिका लगाई गई थी। सुनवाई के बाद प्रभारी एडीजे-6 धीरेंद्र कुमार की कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम की दोनों जमानत याचिका खारिज कर दी। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि पासपोर्ट और पैन कार्ड के मामले में कोर्ट नेे अब्दुल्ला जमानत याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड के मामले में आजम खां पर दर्ज मुकदमे में भी कोर्ट ने जमानत नहीं दी है। वहीं यतीमखाना प्रकरण के एक मुकदमे में कोर्ट ने सांसद को जमानत दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed