फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bail cancil, tanveer goes to seshan court

महमूद की जमानत रद्द, तनवीर पहुंचे सेशन कोर्ट

Tue, 23 Aug 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
bail cancil, tanveer goes to seshan court
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
शहर सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डा.तनवीर और उनके भाई को लोअर कोर्ट ने राहत नहीं दी है। तनवीर की जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है, वह सेशन कोर्ट पहुंच गए हैं, जबकि उनके भाई डा. महमूद की जमानत याचिका सोमवार को खारिज हो गई। महमूद भी अब सेशन कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


बसपा नेता डा. तनवीर के भाई डा. महमूद की गिरफ्तारी के बाद शनिवार की रात जमकर बवाल हुआ था। डा.तनवीर के खिलाफ मदरसा कोहना कब्रिस्तान की जमीन खोदने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन पुलिस डा. तनवीर के बजाय उनके भाई  डा. महमूद को गिरफ्तार कर ले गई थी, जिसके बाद बवाल हो गया था।
विज्ञापन


इस दौरान कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया गया था। हंगामे के बीच ही पुलिस ने डा. तनवीर को भी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने डा. तनवीर और उनके भाई के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था। रविवार को लोअर कोर्ट ने जानलेवा हमले के मामले डा. तनवीर अहमद की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तनवीर सोमवार को सेशन कोर्ट पहुंच गए, जहां उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत याचिका दायर करते हुए शीघ्र सुनवाई की मांग रखी। कोर्ट ने इस मामले में शीघ्र सुनवाई का प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए मंगलवार की तारीख को निश्चित किया है। दूसरी ओर इस मामले में डा. महमूद की जमानत याचिका निचली अदालत ने खारिज कर दी। डा. महमूद भी सेशन कोर्ट में पहुंचने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed