फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Baba preparing for jal samathi in Rampur police admitted him to hospital saying he was unwell

UP News: जल तपस्या की तैयारी कर रहे थे बाबा, पुलिस ने अस्वस्थ बताकर अस्पताल में कराया भर्ती

Mon, 16 Jan 2023 08:57 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भोट
संवाद न्यूज एजेंसी, भोट Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 16 Jan 2023 08:57 PM IST
सार

थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि कड़ाके की सर्दी में महंत की जल में खड़े होकर तपस्या करने योजना बनाए जाने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। उनसे बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है।

विज्ञापन
Baba preparing for jal samathi in Rampur police admitted him to hospital saying he was unwell
बाबा को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को दोपहर बाद भोट पुलिस को सूचना मिली कि कोयली गांव स्थित शिव मंदिर में महंत बजरंग भारती मंदिर परिसर में ही बनाए गए छह फिट के गहरे गड्ढे में जल की खड़ी तपस्या करने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी योजना 06 से 18 फरवरी तक भूमि समाधि लिए जाने की है। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। 

विज्ञापन

इस दौरान जल की खड़ी तपस्या की तैयारी कर रहे महंत बजरंग भारती को शारीरिक रूप से कमजोर पाया गया। अधिकारियों ने महंत से अकेले में वार्ता की। उनका स्वास्थ ठीक न होने की जानकारी दिए जाने पर अधिकारियों ने एंबुलेंस बुला लिया और उनको जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोयली गांव की प्रधान के पति ब्रहम सिंह ने बताया कि करीब दो तीन माह पूर्व ही महंत बंजरग भारती गांव स्थित शिव मंदिर में आए हैं तभी से यही पर रह रहे हैं। सोमवार से ही उन्होंने विश्व शांति के लिए करीब छह फिट गहरे गड्ढे में जल की खड़ी तपस्या करने की योजना बनाई थी। जिसको लेकर ग्रामीण भी उत्साहित थे। लेकिन महंत का स्वास्थ खराब होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

वहीं थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि कड़ाके की सर्दी में महंत की जल में खड़े होकर तपस्या करने योजना बनाए जाने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। उनसे बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है। इस पर उनको जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed