फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam sister not meet Tazeen lodged Rampur jail, Adeeb met her...she became emotional after seeing son

Azam Khan: रामपुर जेल में बंद तजीन से नहीं मिल सकीं आजम की बहन, अदीब ने की मुलाकात... बेटे को देख हो गई भावुक

Sun, 12 Nov 2023 12:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 12 Nov 2023 12:17 PM IST
सार

बेटे के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में सजा काट रही आजम खां की पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा से शनिवार को उनके बड़े बेटे अदीब ने मुलाकात की। जेल प्रशासन ने आजम की बहन को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी। इससे वह नाराज नजर आईं। 

विज्ञापन
Azam sister not meet Tazeen lodged Rampur jail, Adeeb met her...she became emotional after seeing son
आजम खां और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कारागार में सात साल की सजा काट रही डाॅ. तजीन फात्मा से मिलने के लिए आजम की बहन और भांजा पहुंचा। जेल प्रशासन ने उन्हें मुलाकात की इजाजत नहीं दी। हालांकि, आजम के बेटे अदीब ने अपनी मां से मुलाकात की। आधे घंटे तक चली मुलाकात के बाद वे जेल से बाहर आए।

विज्ञापन


बेटे के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट ने सात साल की सजा सुना चुनाई है। तजीन रामपुर, आजम सीतापुर और अब्दुल्ला हरदोई जेल में बंद हैं। शनिवार को जिला कारागार में डाॅ. तजीन फात्मा से मिलने के लिए उनके बड़े बेटे अदीब आजम, ननद निकहत बेगम और भांजे फरहान खां पहुंचे थे।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने अदीब को तो मिलने की इजाजत दे दी, लेकिन ननद और भांजे को मिलने से रोक दिया। जेल प्रशासन ने उन दोनों का पुलिस वेरीफिकेशन न होना बताया। भांजे फरहान ने कहा कि वह तजीन के मुकदमों के पैरोकार भी हैं, इसलिए मिलने की इजाजत मिलनी चाहिए। साथ ही उनका रिश्ता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, जेल प्रशासन ने मनमानी करते हुए उन्हें नहीं मिलने दिया। इसके बाद वो वापस लौट आए। हालांकि, अदीब अपनी मां से करीब आधे घंटे तक मिले और बातचीत की। इसके बाद जेल से बाहर आए।

हर किसी को मिलने की इजाजत नहीं

जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने कहा कि डॉ. तजीन फात्मा संवेदनशील कैदी हैं। इसलिए उनके मामले में सतर्कता बरती जा रही है। डाॅ. तजीन की ओर से परिवार के 10 लोगों की सूची दी गई है। इसी सूची के अनुसार ही उनकी मुलाकात कराई जा रही है।



यदि कोई इस सूची से बाहर का व्यक्ति मिलने आता है तो उसका पुलिस वेरिफिकेशन कराना होता है। इस सूची केवल अदीब का ही नाम था। तो उनकी मुलाकात कराई गई। अन्य दोनों लोगों का नाम नहीं था तो उन्हें नहीं मिलने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed