Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam participated in the hearing through video conferencing

Rampur News: आजम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई में हुए शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Azam participated in the hearing through video conferencing
रामपुर। अमर सिंह मामले में विवादित टिप्पणी मामले में आजम खां कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। आजम ने न्यायालय से जेल प्रशासन की शिकायत करते हुए स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उनकी मिलाई खत्म करने के लिए षडयंत्र कर रहा है। उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है। कहा कि उन्हें लोकल दवाइयां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

आजम खां के वकील काशिफ ने बताया कि आजम खां कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उनकी मिलाई खत्म करना चाह रहा है। उनकी पत्नी, बड़ा बेटा और रिश्तेदार अब्दुल्ला आजम से मिलने आए थे। इस दौरान अब्दुल्ला आजम ने मिलने की सहमति दी। वह नहीं मिले लेकिन जेल प्रशासन ने मिलाई खत्म कराने की नियत से पर्ची में उनके हस्ताक्षर भी कर दिए। आजम ने कोर्ट से जांच कराने की मांग की। कहा कि पर्ची में उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। ये फर्जी हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उन्हें जेल में ए कैटेगरी की सुविधा नहीं दी जा रही है। न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्हें फर्श पर सोने को मजबूर किया जा रहा है। डॉक्टर की लिखी दवाइयां उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। आजम ने दवाइयां दिखाते हुए कहा कि दवाएं लोकल हैं। इसमें कंपनी तक का नाम नहीं है। काशिफ ने बताया कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल गेट पर अफरा-तफरी, आजम बोले- बोलेरो उपलब्ध कराओ

पूर्व सांसद अमर सिंह के परिवार पर विवादित टिप्पणी मामले में शुक्रवार को सपा नेता आजम खां की कोर्ट में पेशी थी। इससे पहले ही जेल गेट पर अचानक अफरातफरी की स्थिति बन गई। जेल प्रशासन ने दोपहर बाद आजम को कोर्ट पहुंचाने के लिए बड़ा कैदी वाहन लगाया था।

बाहर आते ही इसे देख आजम खां ने उसमें बैठने से साफ इनकार कर दिया। कहा कि इस वाहन में सामान ढोया जाता है। वह इस वाहन में नहीं बैठेंगे। वह राजनीतिक कैदी हैं और इस वाहन में नहीं जाएंगे। उन्होंने अपने लिए बोलेरो जैसे छोटे वाहन की मांग की। वैन में बैठने से मना करते ही वह वापस जेल के अंदर लौट गए।

उनकी जिद के बाद पुलिस और जेल अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे रहे। लेकिन बाद में आजम खां कोर्ट में वीसी के माध्यम से शामिल हुए।

आजम खां की झलक पाने के उमड़े समर्थक
रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मो. आजम खां को पूर्व राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के परिवार पर विवादित टिप्पणी के मामले में शुक्रवार को अदालत में पेश होना था। जैसे ही यह खबर आजम खां के समर्थकों को लगी तो दोपहर तक धीरे-धीरे सैकड़ों लोग आजम खां की एक झलक पाने के लिए जेल के बाहर जमा हो गए। इस दौरान पुलिस ने लोगों को जेल के गेट से हटाया। जेल के बाहर सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल मौजूद रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed