{"_id":"62c2fbb7ab771a7fe127e738","slug":"azam-khan-sp-leader-azam-khan-ill-hearing-in-orphanage-case-will-now-be-held-on-july-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azam Khan: सपा नेता आजम खां बीमार, यतीमखाना प्रकरण में अब आठ जुलाई को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azam Khan: सपा नेता आजम खां बीमार, यतीमखाना प्रकरण में अब आठ जुलाई को होगी सुनवाई
Mon, 04 Jul 2022 08:09 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:09 PM IST
सार
साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण में सोमवार को कोर्ट में तारीख थी। इस दौरान आजम खां के अधिवक्ता की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है, जिसमें कहा गया है कि आजम खां बीमार हैं और वे कोर्ट में हाजिर होने की स्थिति में नहीं हैं। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अगली तारीख आठ जुलाई तय की है।
विज्ञापन
साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी तक के आरोप लगे। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन
इस मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में तारीख तय थी। कोर्ट ने पिछली तारीख पर आजम खां को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने के आदेश दिए थे, लेकिन सोमवार को आजम खां के अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि आजम खां बीमार हैं और वह कोर्ट में उपस्थित होने में असमर्थ हैं। उनकी हाजिरी जरिए अधिवक्ता स्वीकार की जाए। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अगली तारीख आठ जुलाई तय की है।