फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam khan said today speaking the truth is a crime.

Rampur : आजम का दर्द- आज के समय में सच बोलना अपराध है, हम उसी की सजा भुगत रहे हैं हम

Sun, 04 Jun 2023 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, शाहाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Jun 2023 12:44 AM IST
सार

इस कार्यक्रम में आजम खां मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे। आजम ने कहा कि अब ईवीएम या मुहर लगाने वाली बात ही खत्म हो गई है। आज यह मुद्दा है ही नहीं। ईवीएम है तो सत्ता वाले की सत्ता है और ठप्पा है तो सत्ता वाले की सत्ता है। डंडा जो चाहेगा वह कराएगा।

विज्ञापन
Azam khan said today speaking the truth is a crime.
आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बामसेफ की ईवीएम भंडाफोड़ यात्रा शाहबाद पहुंची। इस कार्यक्रम में आजम खां मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे। आजम ने कहा कि अब ईवीएम या मुहर लगाने वाली बात ही खत्म हो गई है। आज यह मुद्दा है ही नहीं। ईवीएम है तो सत्ता वाले की सत्ता है और ठप्पा है तो सत्ता वाले की सत्ता है। डंडा जो चाहेगा वह कराएगा।

विज्ञापन

                
कश्मीर से कन्याकुमारी तक ईवीएम भांडाफोड़ परिवर्तन यात्रा शाहबाद पहुंची। शाहबाद में बामसेफ (भारत मुक्ति मोर्चा) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बामन मेश्राम का स्वागत किया। इस दौरान इस कार्यक्रम में शामिल होने सपा नेता आज़म खां भी पहुंचे। आजम ने कहा कि जब वह पहली और दूसरी कक्षा से लेकर बीए तक पड़े तब उन्होंने इतिहास पढ़ा। लॉ किया तब इतिहास पढ़ा। अब वही इतिहास बदल कर नया इतिहास आ गया है। अब नया इतिहास पढ़ने के लिए उनके पास उम्र नहीं बची है। तो अब नया इतिहास कैसे पढ़े। 
विज्ञापन


आज़म खां ने कहा कि इस ईवीएम भंडाफोड़ यात्रा का क्या फायदा जब वोट ही नहीं डालने दिया जा रहा है। ईवीएम तो छोड़िए बैलेट पेपर से मतदान करने पर भी डंडे का खौफ दिखाया जाता है। आजम खान ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब ईवीएम या मोहर लगाने वाली बात ही खत्म हो गई है। आज यह मुद्दा है ही नहीं। ईवीएम है तो सत्ता वाले की सत्ता है। ठप्पा है तो सत्ता वाले की सत्ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ को देखकर आजम खान ने कहा कि इनके चेहरे को देखकर इनकी मायूसी देखी जा सकती है। आखिर यह बेचारे कब तक पुलिस के डंडे खा सकते हैं। उन्होंने वामन मेश्राम से बात करते हुए कहा कि आपने जो ईवीएम भंडाफोड़ का जो बीड़ा उठाया है, यह वास्तव में बहुत अच्छा है। लेकिन हमें वोट तो डालने दिया जाए। तभी इस ईवीएम भांडाफोड़ और परिवर्तन का फायदा होगा। 

आज़म ने कहा कि कल हमारे साथ क्या हो, इसकी क्या गारंटी है। बीते समय में हमारे साथ क्या हुआ यह कौन नहीं जानता। आज के समय से सच बोलना अपराध हो गया है और सच बोलने के सजा हम भुगत भी रहे हैं। इसी क्रम में सभा को संबोधित करते हुए वामन मेश्राम ने कहा कि जबसे ईवीएम का चलन हुआ है, तबसे हर बूथ परा घोटाला किया जा रहा है। ईवीएम के घोटाले होते रहे तो हम अपना अधिकार कभी भी नहीं पा सकेंगे। इसलिए ईवीएम के द्वारा अगर चुनाव होंगे तो निष्पक्ष चुनाव और स्वतंत्र चुनाव होना बहुत मुश्किल है। 


उन्होंने कहा अगर देश की 85 प्रतिशत लोग जाग जाएंगे। तो उस दिन देश का लोकतंत्र सलामत रहेगा। हमें इस हमें इस ईवीएम घोटाले के षड्यंत्र से बचने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। इस अवसर पर सपा नेता व नपं चेयरमैन पति वसीम खां, हाजी सलीम कुरेशी, अमृत सिंह सागर, रजत कुमार, जावेद खान, अशफाक अहमद,, मित्रपाल सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed