फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan rihai parwane sent to Sitapur jail for release

रामपुर: सपा नेता आजम खां के तीन रिहाई परवाने भेजे गए सीतापुर जेल

Wed, 23 Mar 2022 09:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 09:07 PM IST
सार

सपा नेता आजम खां के तीन रिहाई परवाने सीतापुर जेल प्रशासन को कोर्ट ने भेजे हैं। सपा नेता आजम खां दो वर्ष से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
Azam Khan rihai parwane sent to Sitapur jail for release
सपा नेता आजम खां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा नेता आजम खां के तीन रिहाई परवाने सीतापुर जेल प्रशासन को कोर्ट ने भेजे हैं। ये तीनों मामले अजीमनगर थाने से संबंधित हैं, जिसमें आजम खां पर किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप थे। सपा नेता आजम खां दो वर्ष से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


उनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 87 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें किसानों की जमीन कब्जाने, मकानों पर बुलडोजर चलवाने के साथ ही मुर्गी और बकरी चोरी तक के आरोप लगे हैं। जिसमें सिविल लाइंस, गंज, कोतवाली, अजीमनगर, मिलक, भोट, खजुरिया, शाहबाद, स्वार, टांडा में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


आजम खां के खिलाफ शुत्र संपत्ति के मामले में दर्ज मुकदमे में उनकी जमानत होना बाकी है। हालांकि, बाकी सभी मामलों में उनकी जमानत मंजूर हो चुकी है। मंगलवार की शाम को एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में विचाराधीन तीन मामलों में उनके अधिवक्ता द्वारा जमानती दाखिल किए गए। जमानतियों की तस्दीक आने के बाद कोर्ट ने तीन मामलों के रिहाई परवानों को सीतापुर जेल प्रशासन को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed