फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan rihaayi parwane Sent to Sitapur jail in five cases registered against Azam Khan

बस एक केस में जमानत का इंतजार: जल्द रिहा हो सकते हैं आजम खां, पांच मुकदमों में रिहाई परवाने भेजे गए जेल

Tue, 15 Mar 2022 06:28 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 15 Mar 2022 06:28 PM IST
सार

अजीमनगर और मिलक कोतवाली में आजम खां के खिलाफ दर्ज पांच मुकदमों में रिहाई के परवाने जेल प्रशासन को भेजे गए हैं। आजम के खिलाफ रामपुर में अलग-अलग थानों में 87 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें सिर्फ एक मामले में उनकी जमानत मंजूर होना रह गई है।

विज्ञापन
Azam Khan rihaayi parwane Sent to Sitapur jail in five cases registered against Azam Khan
सपा सांसद आजम खां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ अजीमनगर और मिलक कोतवाली में दर्ज पांच मुकदमों में उनकी रिहाई के परवाने सीतापुर जेल प्रशासन को भेजे गए हैं। रिहाई परवाने सोमवार शाम विशेष संदेशवाहक के जरिए भेजे गए। सपा सांसद आजम खां दो साल से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


आजम खां के खिलाफ रामपुर में अलग-अलग थानों में लूट, डकैती, धमकाने, चोरी, जमीन कब्जाने आदि आरोपों में 87 मुकदमे दर्ज किए गए थे। ये मामले अलग-अलग कोर्ट में चल रहे हैं। जिसमें सिर्फ एक मामले में उनकी जमानत मंजूर होना रह गई है, बाकी सभी मामलों में उनकी जमानत मंजूर हो चुकी है। जबकि उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम जमानत पर बाहर आ चुके हैं।

विज्ञापन

साल 2019 में दर्ज किए गए थे मुकदमे
आजम खां के खिलाफ साल 2019 में अजीमनगर थाने में किसानों की जमीन कब्जाने और मिलक में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इन मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।

इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है। पूर्व में उनके अधिवक्ता की ओर से जमानती दाखिल किए गए थे, जिनके सत्यापन के बाद सोमवार शाम को कोर्ट ने पांच मामलों में आजम खां की रिहाई के परवाने विशेष संदेशवाहक के जरिए सीतापुर जेल भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed