फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan: Many officers posted in SP government will be interrogated in Johar Trust transaction

आजम खां: जौहर ट्रस्ट लेनदेन मामले में बढ़ा जांच का दायरा, सपा सरकार में तैनात रहे कई अफसरों से होगी पूछताछ

Sun, 17 Sep 2023 02:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 17 Sep 2023 02:27 PM IST
सार

जौहर ट्रस्ट लेनदेन मामले में अब आयकर विभाग की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब सपा सरकार के दौरान तैनात रहे अफसरों से भी पूछताछ हो सकती है। नियम विरुद्ध काम करवाने के आरोप में लोनिवि, जिला पंचायत और सीएंडडीएस विभागों के अफसरों के नाम सामने आए हैं। उनके खिलाफ भी जांच हो सकती है। 

विज्ञापन
Azam Khan: Many officers posted in SP government will be interrogated in Johar Trust transaction
रामपुर में सपा नेता आजम खां की जौहर विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा नेता आजम खां के जौहर ट्रस्ट के लेनदेन की शिकायतों से शुरू हुई आयकर विभाग की जांच का दायरा बढ़ता हुआ दिख रहा है। आयकर के रडार पर सपा शासन में लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत और सीएंडडीएस से जुड़े वह अफसर आ गए हैं जिन्होंने निर्माण कार्यों में नियम विरुद्ध काम किया है।

विज्ञापन


आयकर विभाग इन अफसरों को नोटिस जारी कर इनसे पूछताछ कर सकता है। सपा शासन में लोक निर्माण विभाग, सीएंडडीएस व जिला पंचायत के माध्यम से तमाम कार्य कराए गए थे, इसमें जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों का भी निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में नियम विरुद्ध लोक निर्माण विभाग ने सड़क भी बनवाई थी।
विज्ञापन


साथ ही कई और सड़कों का निर्माण कराया था। अब जौहर ट्रस्ट से जुड़े लेनदेन के मामले की जांच चल रही है। इसी बीच आयकर विभाग के निशाने पर ठेकेदार और अफसर भी जांच के घेरे में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा शासन में रामपुर में तैनात लोक निर्माण, सीएंडडीएस व जिला पंचायत से जुड़े अफसरों से आयकर विभाग पूछताछ कर सकता है। सूत्रों के अनुसार इन अफसरों की सूची तैयार कराई जा रही है। जल्द ही इनसे पूछताछ हो सकती है। ऐसे में इन अफसरों की भी नींद उड़ी हुई है।

दान देने वालों की कुंडली खंगाल रहा आयकर विभाग

आयकर विभाग के निशाने पर वह लोग भी हैं जिन्होंने एक करोड़ रुपये से ज्यादा का दान जौहर यूनिवर्सिटी के लिए दिया है। इन दानदाताओं की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए जौहर ट्रस्ट को तमाम लोगों ने दान दिया था।

इसमें एक करोड़ रुपये से ज्यादा दान देने वालों की संख्या बहुत ज्यादा थी। आयकर विभाग ऐसे दानदाताओं सूची तैयार कर रहा है। सूची में शामिल दानदाताओं की कुंडली को खंगालने का काम शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इन दानदाताओं से आय के स्रोतों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

भाजपा का दामन थामने के बाद भी नहीं बचा पाए गर्दन

आयकर के निशाने पर आने वाले ऐसे ठेकेदार भी हैं जिन्होंने अपनी गर्दन बचाने के लिए सपा नेता आजम खां का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद भी वे अपनी गर्दन नहीं बचा पा रहे हैं, क्योंकि इनकी शिकायत तब की गई थी जब वे आजम के करीबी थी।

ऐसे में भाजपा में आने के बाद भी आयकर विभाग इन पर शिकंजा कस रहा है। सपा सरकार में रामपुर में निर्माण कार्यों का ठेका आजम खां के चहेतों को दिया जाता था। उस वक्त ठेका मिलने के बाद तमाम लोग मालामाल हो गए। सपा शासन में मालामाल होने के बाद जब सत्ता परिवर्तन हुआ और सपा नेता पर कानूनी शिकंजा कसा तो वही ठेकेदारों ने उनसे मुंह मोड़ लिया।

जब इनकी शिकायतें विभिन्न एजेंसियों से की गई तो इन ठेकेदारों ने अपनी गर्दन बचाने के लिए भाजपा का दामन थाम लिया और बड़े भाजपा नेताओं के करीब आ गए। हालांकि, जब आयकर विभाग ने छापा मारा तो भाजपा नेता चाहकर भी ऐसे ठेकेदारों को नहीं बचा सके।

आयकर विभाग के निशाने पर आए ठेकेदारों का चिट्ठा तैयार किया जा रहा है। इन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की गई है। एक ठेकेदार से आयकर विभाग की टीम पूछताछ भी कर चुकी है। जल्द ही इन ठेकेदारों पर कार्रवाई के संकेत आयकर विभाग ने दिए हैं।

...और खड़ा कर लिया करोड़ों का साम्राज्य

सपा नेता आजम खां के इर्द-गिर्द घूमते-घूमते कई ठेकेदारों ने करोड़ों रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लिया। कोई उनका सूटकेस उठाता था और कोई उन्हें रेलवे स्टेशन से लाने और ले जाने के लिए आधी रात खड़ा रहता था। ऐसे ठेकेदारों ने सपा सरकार में आजम खां की मेहरबानी के चलते करोड़ों रुपये के ठेके लिए और मोटा मुनाफा कमाकर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed